फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi attack pm modi rajnath over disengagement bjp hit back suggest to ask his grandfather on indian territory army

चीन पर पलटवार: नकवी ने राहुल गांधी को बताया कुंदबुद्धि, केंद्रीय मंत्री ने कहा- अपने परनाना से पूछो सवाल

Fri, 12 Feb 2021 12:11 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Fri, 12 Feb 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi attack pm modi rajnath over disengagement bjp hit back suggest to ask his grandfather on indian territory army
मुख्तार अब्बास नकवी-राहुल गांधी-जी किशन रेड्डी - फोटो : ANI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पूर्वी लद्दाख की वास्तविक नियंत्रण रेखा से चीनी सेना के पीछे हटाने को लेकर हुए समझौते को लेकर भारत सरकार को घेरा। प्रधानमंत्री मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी ने भारत की जमीन चीन को सौंप दी, हमारे पीएम कायर हैं, जिन्होंने चीन के सामने अपना सर झुका दिया। इसपर भाजपा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस सांसद पर जमकर निशाना साधा है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने उन्हें अपने परनाना से यह पूछने की सलाह दी है कि किसने भारतीय क्षेत्र चीन को सौंपा। वहीं मुख्तार अब्बास नकवी ने इसे जवानों का मनोबल तोड़ने वाला बयान बताया है।

विज्ञापन


राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, 'उन्हें अपने परनाना (पंडित जवाहरलाल नेहरू) से पूछना चाहिए कि चीन को भारत का क्षेत्र किसने दिया है। उन्हें जवाब मिल जाएगा... कौन देशभक्त है और कौन नहीं। जनता यह सब जानती है।'
विज्ञापन

 

वहीं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'कुंदबुद्धि पप्पू जी के कमाल का कोई रास्ता नहीं है। कहीं और से सुपारी लेकर देश को बदनाम करने के षड्यंत्र और सुरक्षा बलों के मनोबल को तोड़ने की साजिशों में लगे हैं तो उसका कोई इलाज नहीं है।'

प्रधानमंत्री को देना चाहिए था बयान
राहुल गांधी ने चीन सीमा मामले को लेकर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि कल रक्षा मंत्री आकर एक छोटा सा भाषण देते हैं, प्रधानमंत्री मोदी ने आकर ऐसा क्यों नहीं कहा। उन्होंने रक्षा मंत्री से बयान देने को क्यों कहा। प्रधानमंत्री को कहना चाहिए कि मैंने भारत की जमीन चीन को दे दी है।



राहुल ने सरकार से पूछे ये सवाल 
कांग्रेस नेता ने कहा कि जो रणनीतिक क्षेत्र है, जहां चीन अंदर आकर बैठा है उसके बारे में रक्षा मंत्री ने एक शब्द नहीं बोला। मोदी ने भारतीय क्षेत्र को चीन को क्यों दिया? क्यों सेना को कैलाश रेंज से पीछे हटने को कहा गया? डेपसांग प्लेन्स से चीन वापस क्यों नहीं गया? इसका जवाब रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री को देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed