फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi attack pm modi over vaccine ask wish covid access strategy was only thing in mann ki baat

राहुल का पीएम मोदी पर तंज, कहा- काश कोविड एक्सेस स्ट्रैटेजी ही मन की बात होती

Sun, 27 Sep 2020 10:23 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 27 Sep 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi attack pm modi over vaccine ask wish covid access strategy was only thing in mann ki baat
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

राहुल गांधी केंद्र सरकार पर लगातार हमला बोलते रहते हैं। विभिन्न मुद्दों को लेकर वे मोदी सरकार पर निशाना साधते हैं। इसी कड़ी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात से पहले उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि काश कोविड एक्सेस स्ट्रैटेजी ही मन की बात होती।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'सवाल तो जायज है, लेकिन सरकार के जवाब का भारत कब तक इंतजार करेगा? काश, कोविड एक्सेस स्ट्रैटेजी ही मन की बात होती।' अपने ट्वीट के साथ राहुल ने एक खबर के स्क्रीनशॉट को शेयर किया है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हैं। इसे ही लेकर  राहुल ने तंज कसा है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने फिर साधा पीएम मोदी पर निशाना कहा- पीआर में लगे हैं प्रधानमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने जिस खबर को साझा किया है उसमें कोरोना वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने सरकार के पूछा है कि क्या देश में सभी को वैक्सीन देने के लिए उसके पास अगले साल 80 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध होंगे? अपने ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया है। 

अदार पूनावाला ने ट्वीट कर कहा, 'त्वरित सवाल: भारत सरकार के पास अगले एक साल में 80,000 करोड़ रुपये उपलब्ध होंगे? क्योंकि स्वास्थ्य मंत्रालय को वैक्सीन खरीदने और सभी को वितरित करने के लिए इसकी जरूरत होगी। यह अगली चुनौती है जिससे हमें निपटने की जरूरत है। मैंने यह सवाल इसलिए पूछा क्योंकि हमें योजना और मार्गदर्शन की जरूरत है। भारत और विदेश में मौजूद वैक्सीन निर्माता खरीद और वितरण के मामले में देश की जरूरत पूरी करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed