{"_id":"603b122624c1cf20110fe63d","slug":"rahul-gandhi-attack-pm-modi-before-his-mann-ki-baat-says-if-you-have-courage-then-talk-about-farmers-and-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हिम्मत है तो करिए किसान और नौकरी की बात', पीएम की 'मन की बात' से पहले राहुल की चुनौती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'हिम्मत है तो करिए किसान और नौकरी की बात', पीएम की 'मन की बात' से पहले राहुल की चुनौती
Sun, 28 Feb 2021 09:42 AM IST
स्नेहा बलूनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्नेहा बलूनी
Updated Sun, 28 Feb 2021 09:42 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमले करते रहते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की हर महीने के आखिरी रविवार को होने वाली 'मन की बात' पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि हिम्मत है तो किसान की और नौकरी की बात कीजिए।
विज्ञापन
राहु्ल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'हिम्मत है तो करो- किसान की बात, जॉब की बात।' उन्होंने ऐसे समय पर तंज कसा है जब कुछ देर बाद प्रधानमंत्री अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित करने वाले हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री कोरोना के मामले एवं टीकाकरण के दूसरे चरण को लेकर चर्चा कर सकते हैं। यह उनके रेडियो कार्यक्रम का 74वां संस्करण है।
विज्ञापन
हिम्मत है तो करो-#KisanKiBaat #JobKiBaat
विज्ञापन विज्ञापन— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 28, 2021