फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Twitter News: PM Narendra Modi Rahul gandhi attack over situation of the economy Covid-19 cases and china dispute

राहुल गांधी ने फिर साधा पीएम पर निशाना, कहा- 'देश मोदी की बनाई हुई आपदाओं में फंसा है'

Wed, 02 Sep 2020 12:55 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 02 Sep 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Twitter News: PM Narendra Modi Rahul gandhi attack over situation of the economy Covid-19 cases and china dispute
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @RahulGandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट के जरिए हमला बोला है। पिछले कुछ दिनों से राहुल लगातार पीएम मोदी पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। राहुल ने बुधवार को देश में कोरोना के बढ़ते मामले, गिरती जीडीपी और चीन की घुसपैठ के मुद्दे पर ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा।

विज्ञापन


राहुल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि 'भारत मोदी की बनाई हुई आपदाओं के बीच फंसा हुआ है।' राहुल ने छह मुद्दे गिनाएं-

  • जीडीपी में -23.9 फीसदी की ऐतिहासिक गिरावट।
  • 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी।
  • 12 करोड़ लोगों की नौकरियां गईं।
  • केंद्र सरकार, राज्यों को उनका बकाया जीएसटी का भुगतान नहीं कर रही।
  •  कोरोना के हर रोज सबसे ज्यादा मामले और मौतें।
  • सीमाओं पर बाहरी घुसपैठ।
 
विज्ञापन
 

वहीं, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘आम आदमी शायद जीडीपी का वित्तीय प्रभाव तो नही जानता, पर यह जरूर समझता है कि नोटबंदी, गलत जीएसटी, देशबंदी के डिजास्टर स्ट्रोक को मास्टर स्ट्रोक बताना सफेद झूठ है।’

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ‘छह साल से गिरती अर्थव्यवस्था का इल्जाम 'भगवान' पर लगाना अपराध है। इसी अंधेर को आदमी की कमर टूटना कहते हैं।’
 

बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस नेता ने 30 अगस्त को एक वीडियो रिलीज कर कहा था कि 'भारतीय अर्थव्यवस्था 40 वर्षों में पहली बार भारी मंदी में है। असत्याग्रही इसका दोष ईश्वर को दे रहे हैं। अनौपचारिक अर्थव्यवस्था पर नोटबंदी, गलत जीएसटी और लॉकडाउन हमले के तीन बड़े उदाहरण हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed