{"_id":"5e1de75b8ebc3e4b63605675","slug":"rahul-gandhi-attack-on-pm-modi-over-retail-inflation","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल ने फिर बोला पीएम मोदी पर हमला, कहा- घरेलू बजट के टुकड़े-टुकड़े कर दिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल ने फिर बोला पीएम मोदी पर हमला, कहा- घरेलू बजट के टुकड़े-टुकड़े कर दिए
Tue, 14 Jan 2020 09:37 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 14 Jan 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांख्यिकी कार्यालय ने सोमवार को महंगाई दर के आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में महंगाई दर बढ़कर 7.35 फीसदी पहुंच गई थी। यह साढ़े पांच साल में सबसे ज्यादा है। इसे लेकर राहुल गांधी ने फिर पीएम मोदी पर हमला बोला है।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में महंगाई बढ़ने को लेकर मंगलवार को मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों के घरेलू बजट के टुकड़े-टुकड़े कर दिए हैं। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘कमरतोड़ महंगाई, जानलेवा बेरोजगारी और गिरती जीडीपी ने आर्थिक आपातकाल की स्थिति बना दी है। सब्जी, दाल, खाने का तेल, रसोई गैस व खाद्य पदार्थों की महंगाई ने गरीब के मुंह का निवाला छीन लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी जी ने देशवासियों के घरेलू बजट के टुकड़े-टुकड़े कर दिये हैं। गौरतलब है कि खुदरा मुद्रास्फीति की दर दिसंबर, 2019 में जोरदार तेजी के साथ 7.35 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई है। यह भारतीय रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से कहीं अधिक है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी की वजह से खुदरा मुद्रास्फीति में उछाल आया है।
विज्ञापन