फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi attacks on pm modi in karnataka

राहुल बोले- नीरव अरबों लेकर भाग गया, PM जी आपके चारों ओर भ्रष्टाचार, कुछ करके दिखाओ

Tue, 27 Feb 2018 04:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरु Updated Tue, 27 Feb 2018 04:35 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi attacks on pm modi in karnataka
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : ANI

आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिवसीय कर्नाटक दोरे पर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने हुबली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है। 

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने संबोधन में मोदी सरकार को निशाने में लेते हुए कहा कि नीरव मोदी 22,000 करोड़ रुपये लेकर देश से भाग गया, और मोदी जी एक शब्द नहीं कहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ललित मोदी और विजय माल्या लंदन भाग जाता है। मोदी जी, आपके चारों ओर भ्रष्टाचार, कुछ करके दिखाओ। 
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि 2012-13 के आंकड़े देखिए हमारा एक जवान शहीद नहीं हुआ। जब बीजेपी की सरकार 2004 में गई, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद था। कांग्रेस ने लोगों को जोड़ा और 2102 तक आतंकवाद को खत्म कर दिया। बीजेपी की सरकार आती है 2014 में और लोगों का मरना शुरू हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 




इससे पहले उन्होंने राज्य में एक अन्य जनसभा को संबोधित किया। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि जब राफेल डील हुई तब देश के रक्षामंत्री गोवा के मछली बाजार में मछली खरीद रहे थे।

उन्होंने कहा था कि उनको पता भी नहीं था कि मोदी जी ने राफेल का कॉन्ट्रेक्ट बदल दिया। राहुल गांधी इससे पहले भी राफेल डील को लेकर कई बार सवाल कर चुके हैं। उनका कहना है कि पीएम मोदी ने देश को गुमराह किया है। पीएम मोदी को राफेल डील के बारे में देश को बताना चाहिए, कि यह सौदा कितने में हुआ है। 

पीएम मोदी ने 2014 के चुनाव में हर भाषण में कहा था कि मैं देश का चौकीदार बनना चाहता हूं

Rahul Gandhi attacks on pm modi in karnataka
pm modi

इससे पहले कर्नाटक के बागलकोट जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी ने 2014 के चुनाव में हर भाषण में कहा था कि मैं देश का चौकीदार बनना चाहता हूं। एक तरफ उनके एक्स-सीएम और दूसरी तरफ 4 मंत्री जेल में समय काटकर आए हैं और चौकीदार देश को कहता है कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने आया हूं। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि नीरव मोदी, विजय माल्या और ललित मोदी करोड़ों रुपये लेकर विदेश भाग गए लेकिन खुद को देश का चौकीदार कहने वाले नरेंद्र मोदी ने एक शब्द तक नहीं बोले।

उन्होंने कहा था कि किसानों और मजदूरों का पैसा गरीब की जेब से निकालकर उद्योगपतियों को दिया जा रहा है। मोदी सरकार ने देश के 10 सबसे अमीर उद्योगपतियों का लोन माफ किया। राहुल गांधी ने व्यंग्यात्मक लहजे में पूछा कि मोदी जी क्या आप हिंदुस्तान के किसानों का लोन माफ करेंगे?    


गौरतलब है कि कर्नाटक में इसी साल चुनाव होने हैं। मौजूदा समय में यहां कांग्रेस की सरकार है और यहां के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया है। साल 2013 में कांग्रेस ने 121 सीटें जीतकर बीजेपी से सत्ता छीन ली थी। बीजेपी की हार की बड़ी वजह बीएस येदुरप्पा की बगावत भी रही है जो उस समय बीजेपी के मुख्यमंत्री भी रह चुके थे। लेकिन भ्रष्टचार के मुद्दे पर उन्हें हटा दिया गया था। लेकिन इस बार फिर से उन्हें सीएम पद का दावेदार घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed