केंद्र पर राहुल गांधी का वार, पाक-अफगानिस्तान ने कोरोना को बेहतर तरीके से संभाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी किसी न किसी मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। देश की अर्थव्यवस्था और कोरोना वायरस महामारी को लेकर उनकी आवाज ज्यादा मुखर रहती है। इसी कड़ी में उन्होंने शुक्रवार को मोदी सरकार पर हमला बोला है। उनका कहना है कि हमारी तुलना में पाकिस्तान और अफगानिस्तान तक ने कोरोना को बेहतर तरीके से संभाला है।
Another solid achievement by the BJP government.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 16, 2020
Even Pakistan and Afghanistan handled Covid better than India. pic.twitter.com/C2kILrvWUG
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'भाजपा सरकार द्वारा हासिल की गई एक और ठोस उपलब्धि। यहां तक कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने भारत की तुलना में कोविड-19 को बेहतर तरीके से संभाला।' अपने ट्वीट के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के हवाले से बनाया गया एक ग्राफ साझा किया है। जिसमें भारत की जीडीपी में 10.30 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया गया है।
बता दें कि आईएमएफ की रिपोर्ट ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2020-21 में भारत के जीडीपी ग्रोथ में 10 प्रतिशत गिरावट का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा कहा गया है कि भारत की जीडीपी ग्रोथ बांग्लादेश से भी कम रहने वाली है।
इस हफ्ते आईएमएफ की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट जारी हुई है। इसमें कहा गया है कि भारत दक्षिण एशिया में तीसरा सबसे गरीब देश बनने की ओर बढ़ रहा है। यदि कुल जीडीपी अनुमान पर नजर डालें तो केवल पाकिस्तान और नेपाल ही भारत से पीछे रह जाएंगे। जबकि बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका और मालदीव जैसे देश हमसे आगे होंगे। हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2021 में 8.8 प्रतिशत विकास दर के साथ भारत, एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर वापसी कर सकता है।