फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi attack against on narendra modi

बाहर नहीं संसद में आकर अपनी भावनाएं दिखाएं मोदीः राहुल

Fri, 25 Nov 2016 01:23 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Nov 2016 01:23 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi attack against on narendra modi
राहुल गांधी
संसद में मोदी के ना आने पर राहुल गांधी ने एक बार फिर से उन पर तीखा तंज कसा है। राहुल ने कहा कि पीएम को भावनाएं दिखानी ही हैं तो संसद में आकर दिखाएं। 
विज्ञापन


संसद में मोदी के ना आने और जवाब न देने पर राहुल गांधी के हमले जारी हैं। शुक्रवार को संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी को अपनी भावनाएं दिखानी ही हैं तो सदन में आकर दिखाएं। पूरा सदन उनकी भावनाओं को देखना चाहता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



मोदी पर व्यंग्य करते हुए राहुल ने कहा कि नोट बंदी के बाद मोदी पहले जापान में हंसे थे और फिर गोवा और गाजीपुर में रोए थे। सदन भी उनकी इन भावनाओं को देखना चाहता है। 




राहुल ने कहा कि मोदी सदन में आएं। विपक्षी पार्टियों के नेताओं को सुनें। कुछ अपनी बात भी रखें। हम उनको जनता के कष्ट बताएंगे और वह हमें यह बताएं कि उन्होंने यह फैसला क्यों किया। 

एक ही बहस में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। आखिर मोदी यह छोटी सी बात क्यों नहीं समझ रहे हैं। 

rahul gandhi attack against on narendra modi
राहुल गांधी
बुधवार को लोकसभा स्थगित होने के बाद नोटबंदी पर राहुल ने सरकार को घेरा था । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी को संसद के अंदर बोलने की मनाही है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्य स्थगन प्रस्ताव पर लगातार चर्चा की मांग कर रही है। हालांकि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इस मांग को नामंजूर कर दिया है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed