फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi at Silver Jubilee Inauguration of Cherukode Womens Cooperative Bank in Malappuram Kerala

देश को सफल बनाने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना बहुत जरूरी: राहुल गांधी

Mon, 22 Feb 2021 08:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 22 Feb 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi at Silver Jubilee Inauguration of Cherukode Womens Cooperative Bank in Malappuram Kerala
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को केरल के मलप्पुरम में थे। यहां उन्होंने चेरुकोड़े महिला सहकारी बैंक की सिल्वर जुबली कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, मैं उन लोगों में से हूं जो ये मानते हैं कि कोई भी देश अपनी महिलाओं को सशक्त किए बिना सफल नहीं हो सकता है। गांधी ने कहा कि हमारे देश के सामने जो चुनौती है वह यह है कि कम महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, आप इसे रोज अखबारों में देख सकते हैं।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने महिलाओं के सशक्तिकरण को देश के लिए सबसे जरूरी बताया और कहा कि इसके पीछे कोई कारण नहीं है कि क्यों देश की महिलाओं को रात में अकेले चलने से डर लगना चाहिए। मेरे हिसाब से अगर देश को सफल होना है तो ये उन सबसे अहम मुद्दों में से एक है, जिस पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि अगर आप सशक्त महिलाओं को देखें तो उनकी वित्तीय आजादी इसका आधार है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि हम यह कहते रह सकते हैं कि महिलाएं सशक्त हैं लेकिन, जब तक देश की महिलाएं वित्तीय रूप से सशक्त नहीं होंगी, ऐसा कहते रहने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा, यहां मैं उस काम की तारीफ करता हूं जो सहकारी बैंक करते हैं। ये महिलाओं को प्रशिक्षित करते हैं कि रुपये के साथ क्या करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed