Assam: राहुल ने और FIR दर्ज करने की चुनौती दी, मामला CID को सौंपा गया; DGP बोले- SIT गठित कर होगी गहन जांच
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने असम में पुलिस को और प्राथमिकी दर्ज करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि वे खुद और कांग्रेस कार्यकर्ता किसी से डरते नहीं हैं। बता दें कि राहुल समेत कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भीड़ को कथित तौर पर उकसाने के लिए गुवाहाटी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस महानिदेशक के मुताबिक, गहन जांच के लिए मामला सीआईडी को सौंपा गया है। SIT गठित कर जांच होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SIT का गठन कर जांच करेगी सीआईडी
असम पुलिस के पास दर्ज मामलों को सीआईडी यानी अपराध अनुसंधान शाखा (CID) के पास भेज दिया गया है। असम पुलिस महानिदेशक (DGP) जीपी सिंह ने बताया कि असम पुलिस की सीआईडी के एडीजीपी (अतिरिक्त महानिदेशक) मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करेंगे। उन्होंने कहा कि सीआईडी की एसआईटी मामले की गहन जांच करेगी। इसलिए मामला पुलिस के सामान्य विभाग के बदले सीआईडी को स्थानांतरित किया गया है।
असम पुलिस की कार्रवाई पर कांग्रेस महासचिव का बयान
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने असम पुलिस की कार्रवाई पर कहा, असम के मुख्यमंत्री ने उनके अलावा राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह, गौरव गोगोई, भूपेन बोरा, देबब्रत सैकिया समेत कई नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि असम पुलिस की प्राथमिकी राजनीतिक एफआईआर है और इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। रमेश का दावा है कि सोनितपुर में मची अफरा-तफरी से जुड़े सबूत और वीडियो सबके पास हैं। कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है।#WATCH | Barpeta, Assam | Congress General Secretary in-charge Communications, Jairam Ramesh says, "Assam CM has lodged FIR against Rahul Gandhi, KC Venugopal, Jitendra Singh, Gaurav Gogoi, Bhupen Borah, Debabrata Saikia, me & other Congress leaders. This is a political FIR and… pic.twitter.com/eQbCbsC29Y
— ANI (@ANI) January 24, 2024
मामला सीआईडी को सौंपे जाने के बारे में क्या बोल कांग्रेस
सीआईडी की तरफ से गठित एसआईटी की जांच का फैसला होने पर कांग्रेस महासचिव ने कहा, यह असम के सीएम की एक और धमकी है। हम बिना किसी भय के कानूनी कार्रवाई और प्रक्रिया का सामना करेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी रहेगी। उन्होंने असम के अलावा केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया। रमेश ने कहा, पीएम मोदी दुनिया भर में जाकर कहते हैं कि भारत लोकतंत्र की जननी है। हालांकि, ऐसी घटनाएं लोकतंत्र की जननी होना नहीं, लोकतंत्र की हत्या दिखाती हैं।
गुवाहाटी पुलिस ने संज्ञान लिया, राहुल समेत कई कांग्रेसियों पर मामला दर्ज
इससे पहले भीड़ को कथित तौर पर उकसाने के लिए गुवाहाटी पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक दिन बाद आक्रामक तेवर दिखाते हुए राहुल ने कहा, उन्हें नहीं पता कि असम के मुख्यमंत्री ने ऐसा क्यों सोच लिया कि पुलिस के पास मामले दर्ज होने पर वे डर जाएंगे। उन्होंने कहा कि 25 और मामले दर्ज कराएं। जितना संभव हो मामला दर्ज करें, उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता। वे किसी से डरने वाले नहीं हैं।
हिमंता बिस्वा सरमा देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है, जिसका कंट्रोलर दिल्ली में बैठा है।
— Congress (@INCIndia) January 24, 2024
पता नहीं कहां से हिमंता बिस्वा सरमा के दिमाग में आ गया कि वो राहुल गांधी को डरा सकता है।
मुझपर जितने केस लगाने हैं, लगा दो.. मैं डरने वाला नहीं हूं।
: @RahulGandhi जी
📍 असम pic.twitter.com/LvuFEVaGZv
भाजपा-RSS असम को नागपुर से कंट्रोल करना चाहते हैं, कांग्रेस नहीं करने देगी
राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सीएम सरमा के अलावा पीएम मोदी और शाह के भी दिल 'नफरत से भरे हुए हैं।' उन्होंने कहा कि भाजपा-आरएसएस असम की भाषा, संस्कृति और इतिहास को मिटाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ असम को नागपुर (आरएसएस मख्यालय) से चलाना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस और असम की जनता उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं देगी। असम में यहीं के लोगों का शासन होगा।
CM पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाएअसम के मुख्यमंत्री ने दलितों और पिछड़े वर्ग का जितना बड़ा अपमान किया है, कोई नहीं कर सकता।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 23, 2024
हम चुप रह कर यह अन्याय नहीं सहेंगे, लड़ते रहेंगे - न्याय की आवाज़ उठाते रहेंगे।#BharatJodoNyayYatra pic.twitter.com/iONvHxsHQa
असम में लगातार हो रहे कथित भ्रष्टाचार की तरफ इशारा करते हुए राहुल गांधी ने कहा, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा देश के 'सबसे भ्रष्ट सीएम' हैं। बकौल राहुल, 'जब वह (सीएम सरमा) आपसे बात करते हैं, तो वह आपकी जमीन चुरा लेते हैं। जब आप सुपारी खाते हैं, तो वह सुपारी कारोबार पर भी कब्जा कर लेते हैं।' राहुल का आरोप है कि सीएम सरमा ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में भी जमीन ली है। गौरतलब है कि राहुल ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से की है। यात्रा के 11वें दिन वे असम के बारपेटा में हैं। 6200 किलोमीटर की इस यात्रा में राहुल समेत कद्दावर कांग्रेसी 14 राज्यों से गुजरेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.