फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi asked: Why is GOI insulting the sacrifice of our armed forces and letting go of our territory

सेना हटाने पर समझौता : राहुल गांधी ने पूछा, मोदी सरकार हमारे जवानों के बलिदान का अपमान क्यों कर रही?

Thu, 11 Feb 2021 01:01 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 11 Feb 2021 01:01 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi asked: Why is GOI insulting the sacrifice of our armed forces and letting go of our territory
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार सुबह राज्यसभा में सेनाओं को पीछे हटाने के लिए चीन के साथ हुए समझौते की जानकारी दी। इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने पूछा, सरकार हमारे जवानों के बलिदान का अपमान क्यों कर रही है? 

विज्ञापन

कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, " वर्तमान स्थिति की कोई जानकारी नहीं,  न कोई शांति और शांतिपूर्ण माहौल। इसके साथ ही राहुल गांधी ने पूछा कि सरकार हमारे बहादुर जवानों के बलिदान का अपमान क्यों कर रही है और हमारी जमीन क्यों जाने दे रही है?" 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद को लेकर राज्यसभा में जानकारी दी। रक्षा मंत्री ने बताया कि भारत और चीन के बीच सेनाओं को पीछे हटाने पर सहमति बन गई है। दोनों देश  पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे की प्राथमिक पोस्ट पर तैनात सैनिकों को पीछे हटाएंगे। चीन जहां उत्तरी तट पर फिंगर 8 के पूर्व में जाएगा, वहीं भारतीय सेना फिंगर 3 के पास स्थित मेजर धान सिंह थापा पोस्ट (परमानेंट बेस) पर रहेगी। उन्होंने कहा कि पैंगोंग झील से सेनाओं के पूरी तरह से हटने के बाद दोनों देशों की सेनाओं के बीच एक बार फिर बातचीत होगी।

इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के बहादुर जवानों की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं ने सभी चुनौतियों का डट कर सामना किया तथा अपने शौर्य एवं बहादुरी का परिचय दिया। 

भारत ने चीन को बताया, ऐसे सुलझाएं सीमा विवाद 

रक्षा मंत्री ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर चीन के साथ हुई वार्ता के दौरान भारत ने चीन को बताया कि वह तीन सिद्धांतों के आधार पर इस समस्या का समाधान चाहता है। उन्होंने कहा, ‘पहला, दोनों पक्षों द्वारा वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को माना जाए और उसका सम्मान किया जाए। दूसरा, किसी भी पक्ष द्वारा यथास्थिति को बदलने का एकतरफा प्रयास नहीं किया जाए। तीसरा, सभी समझौतों का दोनों पक्षों द्वारा पूर्ण रूप से पालन किया जाए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed