फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi and NCP chief Sharad Pawar visited Congress National President Mallikarjun Kharge residence

I.N.D.I.A Alliance: मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मिले शरद पवार, 'इंडिया' गठबंधन की अगली बैठक पर चर्चा

Fri, 06 Oct 2023 03:47 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 06 Oct 2023 03:47 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली आवास पर पहुंचे। इस दौरान राकांपा प्रमुख शरद पवार भी वहां मौजूद दिखे।

विज्ञापन
Rahul Gandhi and NCP chief Sharad Pawar visited Congress National President Mallikarjun Kharge residence
Rahul Gandhi, Sharad Pawar - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि उन्होंने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के लिए आगे की योजना पर चर्चा की। सूत्रों ने कहा कि विपक्षी गुट की मुंबई के बाद से कोई बैठक नहीं हुई है और जल्द ही ऐसा होने की संभावना है। 'इंडिया' गठबंधन की आखिरी बैठक 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में हुई थी। 

विज्ञापन


करीब चालीस मिनट तक चली बैठक
तीनों नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक स्थिति और गठबंधन के लिए आगे की राह पर चर्चा की, जो आगामी विधानसभा और आम चुनावों में भाजपा का मुकाबला करना चाहता है। यह मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली।
विज्ञापन


हम हर चुनौती के लिए तैयार: खरगे
सूत्रों ने बताया कि उन्होंने 'इंडिया' गठबंधन की अगली बैठक की योजना भी तैयार की। खरगे ने बाद में पवार के साथ अपनी बैठक की तस्वीरें एक्स पर पोस्ट कीं और कहा, 'आज राहुल गांधी के साथ देश के लोगों की आवाज को आगे बढ़ाने के लिए राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की।' उन्होंने इंडिया गठबंधन की टैगलाइन 'जीतेगा इंडिया, जुड़ेगा भारत' का इस्तेमाल करते हुए कहा, 'हम हर चुनौती के लिए तैयार हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कौन-कौन रहे मौजूद
पवार ने भी बैठक की अपनी तस्वीरें एक्स पर पोस्ट कीं और कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष सांसद मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई। बैठक में सांसद राहुल गांधी, राकांपा विधायक जितेंद्र आव्हाड और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य गुरदीप सप्पल भी मौजूद थे।' 


जनसभा रद्द होने के बाद हुई चर्चा
अक्तूबर में भोपाल में इंडिया गठबंधन की संयुक्त जनसभा रद्द होने के बाद शुक्रवार को यह चर्चा हुई है। सूत्रों ने बताया कि उदयनिधि स्टालिन सहित द्रमुक नेताओं के 'सनातन धर्म' के खिलाफ दिए गए बयानों को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ के विरोध के कारण बैठक नहीं हो सकी। विपक्ष के कुछ नेता सुझाव दे रहे हैं कि भारत के विपक्षी नेताओं की अगली बैठक पश्चिम बंगाल में आयोजित की जाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed