फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Alleges Delhi Police Brutality Against Students Is a Conspiracy

'कपड़े खींचे, निजी अंगों पर हमला किया': राहुल गांधी बोले- महिलाओं को इतना डराया कि सवाल न उठाएं; विवाद क्यों?

Sat, 17 Oct 2026 08:11 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 17 Oct 2026 08:11 PM IST
सार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और महिलाओं के साथ बर्बरता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि लोगों को डराकर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है और इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। राहुल ने कुछ महिला प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत का वीडियो साझा किया, जिसमें छात्राओं- महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। 
 

विज्ञापन
Rahul Gandhi Alleges Delhi Police Brutality Against Students Is a Conspiracy
राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और महिलाओं के साथ बर्बरता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लोगों की आवाज दबाने और उन्हें सवाल पूछने से रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है। राहुल ने पुलिस के कथित बर्ताव को शर्मनाक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


राहुल बोले- बर्बरता ने शर्म की सारी हदें पार कीं
राहुल गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र के लिए आवाज उठाने वाले छात्रों और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस का बर्ताव शर्म की हदें पार कर चुका है। उन्होंने यौन उत्पीड़न, कपड़े खींचने और निजी अंगों पर हमले जैसे गंभीर आरोप लगाए। राहुल ने कहा कि यह सब लोगों की आवाज दबाने की साजिश का हिस्सा है। उनके मुताबिक, लोगों को इतना डराने और अपमानित करने की कोशिश की जाती है कि वे दोबारा सवाल उठाने की हिम्मत न कर सकें। 
विज्ञापन


 


पीएम मोदी और अमित शाह पर भी साधा निशाना
कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी हमला बोला। राहुल ने आरोप लगाया कि दोनों को डर है कि जिस दिन सत्ता उनके हाथ से चली जाएगी, उस दिन उनकी मनमानी का दौर खत्म हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि यही डर पुलिस के जरिये देश के युवाओं और महिलाओं पर हिंसा के रूप में सामने आता है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी और शाह हत्यारे हैं। उनके दिल में डर है कि सत्ता से जाने के बाद हमारा क्या होगा। 

यह भी पढ़ें: बच्चों के अश्लील कंटेंट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: कमाई जब्त करने के निर्देश, प्लेटफॉर्म पर कैसे कसेगा शिकंजा?


महिला प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट के साथ करीब 10 मिनट का एक वीडियो भी साझा किया है। इसमें वह कुछ युवा महिला प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते दिखाई दिए। इन महिलाओं ने आरोप लगाया कि हाल के प्रदर्शनों के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उनके निजी अंगों को निशाना बनाया। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पुलिस अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को उनके निजी अंगों को छूकर यौन उत्पीड़न करने के लिए कहा, ताकि शर्म के मारे वो वहां से चले जाएं। ये आरोप महिलाओं ने राहुल गांधी के साथ बातचीत के दौरान लगाए। 

पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
महिला प्रदर्शनकारियों ने कथित दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनसे कहा कि वे अपने आरोपों के समर्थन में तस्वीरें और वीडियो जैसे अतिरिक्त सबूत उपलब्ध कराएं, ताकि संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामले दर्ज कराए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed