फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi alleged that Assam's government has been threatening people against joining the Nyay Yatra

Assam: 'न्याय यात्रा में शामिल न होने के लिए लोगों को धमका रहे...', राहुल गांधी ने राज्य सरकार पर लगाए आरोप

Sun, 21 Jan 2024 01:28 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 21 Jan 2024 01:28 PM IST
सार

राहुल गांधी विश्वनाथ जिला मुख्यालय विश्वनाथ चरियाली में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया पार्टी आगामी चुनावों में भाजपा के खिलाफ भारी अंतर से जीत हासिल करेगी।
 

विज्ञापन
Rahul Gandhi alleged that Assam's government has been threatening people against joining the Nyay Yatra
Rahul Gandhi - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज आठवां दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा अरुणाचल प्रदेश के राजगढ़-होलोंगी इलाके से शुरू हुई। यह इलाका अरुणाचल प्रदेश और असम के बॉर्डर पर स्थित है। यहां से यात्रा फिर से असम में दाखिल होगी। इस बीच, राहुल ने असम सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार लोगों को न्याय यात्रा में शामिल होने के खिलाफ धमकी दे रही है और यात्रा मार्गों पर कार्यक्रमों की अनुमति देने से भी इनकार कर रही है।

विज्ञापन


जनसभा में बोले राहुल
राहुल गांधी विश्वनाथ जिला मुख्यालय विश्वनाथ चरियाली में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा धमकी दे रही है, लेकिन लोग उससे डरते नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी आगामी चुनावों में भाजपा के खिलाफ भारी अंतर से जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन


हम लंबे भाषण...
उन्होंने कहा, ‘हम यात्रा में लंबे भाषण नहीं देते हैं। हम हर दिन सात-आठ घंटे यात्रा करते हैं, आपके मुद्दों को सुनते हैं और हमारा उद्देश्य इन मुद्दों को उठाना है। वे (सरकार) सोचते हैं कि वे लोगों को दबा सकते हैं। लेकिन उन्हें यह एहसास नहीं है कि यह राहुल गांधी की यात्रा नहीं है। यह लोगों की आवाज उठाने की यात्रा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को यात्रा में शामिल होने के खिलाफ धमकी दी जा रही है और इसके मार्गों पर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। यहां तक कि राज्य में कांग्रेस के झंडे और बैनरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि न तो राहुल गांधी और न ही असम के लोग आपसे डरते हैं। आप जो चाहें कर सकते हैं। जब चुनाव होंगे, तो कांग्रेस भाजपा को बड़े अंतर से हरा देगी। राहुल गांधी ने शर्मा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार दिया।


बच्चे से भी डरना शुरू: सीएम सरमा
गौरतलब है, असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने हाल ही में कहा था कि 'राहुल गांधी पहले तो मुझसे डरता था, अब मेरे बच्चे से भी डरना शुरू कर दिया।' जब इस पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि 'वह खुद डरे हुए हैं क्योंकि सीएम भ्रष्ट हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed