फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi accused modi government over vacant reserved posts called its new manuvaad

Rahul Gandhi: 'यह नया मनुवाद है', राहुल गांधी का दावा- दिल्ली विश्वविद्यालय में 60 फीसदी आरक्षित पद खाली

Tue, 27 May 2025 12:21 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 27 May 2025 12:21 PM IST
सार

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि इस सरकार में आरक्षित पदों को साजिश के तहत खाली रखा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आरक्षित वर्ग के योग्य उम्मीदवारों को 'नॉट फाउंड सुटेबल' बताकर खारिज किया जा रहा है।

विज्ञापन
rahul gandhi accused modi government over vacant reserved posts called its new manuvaad
राहुल गांधी, नेता कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि इस सरकार में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से व्यवस्थागत भेदभाव किया जा रहा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि योग्य उम्मीदवारों को नॉट फाउंड सुटेबल बताकर खारिज किया जा रहा है और यह एक नए तरीके का मनुवाद है।
विज्ञापन


राहुल गांधी का दावा- आरक्षित पदों को रखा जा रहा खाली
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ''नॉट फाउंड सुटेबल' अब नया मनुवाद है। दलित और पिछड़े वर्ग के योग्य उम्मीदवारों को जानबूझकर अयोग्य ठहराया जा रहा है ताकि वे शिक्षा और नेतृत्व से दूर रहें। बाबा साहेब ने कहा था शिक्षा बराबरी के लिए सबसे बड़ा हथियार है, लेकिन मोदी सरकार उस हथियार को कुंद करने में जुटी है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi: 'पाकिस्तान जानता है सीधी लड़ाई नहीं जीत सकता, इसलिए आतंकी भेज रहा', पीएम मोदी ने खोली पड़ोसी की पोल
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने दावा किया कि 'दिल्ली यूनिवर्सिटी में 60 प्रतिशत से ज्यादा प्रोफेसर और 30 प्रतिशत से ज्यादा एसोसिएट प्रोफेसर के आरक्षित पदों को NFS (अयोग्य उम्मीदवार) बताकर खाली रखा गया है। यह कोई अपवाद नहीं है। आईआईटी, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, सभी जगह ये साजिश चल रही है। एनएफएस संविधान पर हमला है और सामाजिक न्याय से धोखा है। ये सिर्फ शिक्षा और नौकरी की नहीं, हक, सम्मान और हिस्सेदारी की लड़ाई है।' 

पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि है। इस मौके पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'सशक्त और समावेशी भारत का सपना लिए, नेहरू जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी। सामाजिक न्याय, आधुनिकता, शिक्षा, संविधान और लोकतंत्र की स्थापना में उनका योगदान अमूल्य है। हिंद के जवाहर की विरासत और उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed