फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gadhi says Rafale gets PM Modi ticket to Bastille Day parade while Manipur burns

Politics: राहुल गांधी ने PM मोदी के फ्रांस दौरे पर साधा निशाना, कहा- मणिपुर जल रहा...; भाजपा ने किया पलटवार

Sat, 15 Jul 2023 01:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 15 Jul 2023 01:00 PM IST
सार

Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि राफेल ने उन्हें बैस्टिल डे परेड के लिए टिकट दिलाया है। उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर जल रहा है। यूरोपीय संघ (ईयू) भारत के आंतरिक मामलों पर चर्चा कर रहा है। प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं।

विज्ञापन
rahul gadhi says Rafale gets PM Modi ticket to Bastille Day parade while Manipur burns
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय फ्रांस दौरा संपन्न हो चुका है। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। गांधी ने कहा कि राफेल ने उन्हें बैस्टिल डे परेड के लिए टिकट दिलाया है। उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर जल रहा है। यूरोपीय संघ (ईयू) भारत के आंतरिक मामलों पर चर्चा कर रहा है। प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। बता दें कि इस परेड में भारतीय सेना की तीनों सेवाओं के 269 सदस्यीय टुकड़ी ने भाग लिया और भारतीय वायुसेना के तीन राफेल जेट फ्लाईपास्ट में शामिल हुए। 

विज्ञापन

पीएम ने यात्रा के लिए फ्रांस का जताया आभार
पीएम मोदी ने परेड की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, फ्रांस की यह यात्रा यादगार रही। इसे और भी खास बना दिया गया क्योंकि मुझे बैस्टिल डे समारोह मं हिस्सा लेने का मौका मिला। भारती दल को परेड में गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त करते देखना अद्भुत था। मैं असाधारण गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांस के लोगों का आभारी हूं। भारत-फ्रांस की दोस्ती बढ़ती रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूरोपीय संसद ने मणिपुर पर पारित किया प्रस्ताव
पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा आईएनएस विक्रांत वाहक के लिए 26 राफेल-मरीन लड़ाकू विमानों को प्राप्त करने के सौदे की घोषणा की गई थी।पीएम मोदी की यात्रा से ठीक पहले यूरोपीय संसद ने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें भारत सरकार से मणिपुर में हिंसा को रोकने के प्रयासों को तेज करने के लिए कहा गया। भारत ने कहा कि यूरोपीय संघ द्वारा मणिपुर पर एक प्रस्ताव उसकी 'औपनिवेशिक मानसिकता' को दर्शाता है।

विज्ञापन

भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप अस्वीकार्य: विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, 'भारत के आंतरिक मामलों में इस तरह का हस्तक्षेप अस्वीकार्य है और यह औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है।' उन्होंने कहा, 'न्यायपालिका सहित सभी स्तरों पर भारतीय अधिकारी मणिपुर की स्थिति से अवगत हैं और शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठा रहे हैं। यूरोपीय संसद को सलाह दी जाती है कि वह अपने आंतरिक मुद्दों पर अपने समय का अधिक उत्पादक उपयोग करे।' विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि भारत ने मणिपुर पर प्रस्ताव से पहले यूरोपीय संघ के सांसदों से संपर्क किया था। 

भाजपा ने किया राहुल पर पलटवार
भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी के ट्वीट पर तंज कसते हुए कहा कि यह महज संयोग नहीं हो सकता कि यूरोपीय संघ की संसद ने राहुल गांधी की लंदन यात्रा के तुरंत बाद मणिपुर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी लंदन जाते हैं और भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप की मांग करते हैं। फिर वह मणिपुर में दुर्भाग्यपूर्ण संघर्ष का राजनीतिकरण करते हैं, जो पूरी तरह से कांग्रेस की विरासत है, मणिपुर का दौरा करते हैं और फिर हम देखते हैं कि एक विदेशी शक्ति एक ऐसे मुद्दे पर निर्णय लेना चाहती है, जो भारत का आंतरिक मामला है। दिलचस्प बात यह है कि यूरोपीय संघ की संसद ने फ्रांस में हाल के दंगों पर कोई बहस या चर्चा नहीं की।'

राजवंश के दरवाजे पर अब नहीं पहुंच रहा रक्षा कमीशन : स्मृति
राहुल के हमलों पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, वह एक कुंठित वंशवादी हैं, जिन्हें भारत के आंतरिक मामलों में अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप सही लगता है। केंद्रीय मंत्री ने लिखा, एक व्यक्ति जो भारत के आंतरिक मामलों में अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप चाहता है, एक हताश राजवंशी जो मेक इन इंडिया की महत्वाकांक्षाओं को ठेस पहुंचाता है।  वह (राहुल) इस बात से नाराज हैं कि लोगों ने उन्हें नकार दिया है और अब रक्षा कमीशन राजवंश के दरवाजे पर नहीं पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed