फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul embraced Modi, AAP leader Ashutosh commented, would PM be able to act like Dilip Kumar

'राहुल ने दी प्यार की झप्पी तो आप ने पूछा, क्या पीएम बन पाएंगे दिलीप कुमार'

Fri, 20 Jul 2018 06:46 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Jul 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
Rahul embraced Modi, AAP leader Ashutosh commented, would PM be able to act like Dilip Kumar
नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी
लोकसभा में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गले मिलने को आप नेता आशुतोष ने एक नाटक कहा है। उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि यह देखना बाकी है कि क्या अब दिलीप कुमार उनके अभिनय से आगे निकल पाते हैं, या नहीं। 
विज्ञापन


आशुतोष ने एक ट्वीट कर कहा कि अगर आज राजनीति नाटकीय प्रहसन जैसी चीज है तो आज का दिन राहुल गांधी के नाम है। यह उनका दूसरा बड़ा बदलाव है। इसके पहले वे मंदिरों के चक्कर लगाते हुए देखे गए थे। राहुल गांधी की तारीफ करते हुए आप नेता ने कहा कि वे आज बहुत आक्रामक थे। पीएम पर उन्होंने सीधा और गंभीर हमला किया। प्रधानमंत्री को यह नहीं सूझ रहा था कि अब वो कहां झांकें। 
विज्ञापन


पत्रकारिता छोड़ राजनीति में किस्मत आजमा रहे आशुतोष ने कहा कि बीजेपी राहुल के भाषणों का मजाक बना रही है। इससे साफ है कि वह बुरी तरह अंदर से हिल गयी है और उसे राहुल गांधी के भाषण का जवाब नहीं सूझ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यंग्यात्मक रूप से बिना प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए उन्होंने कहा कि यह देखने वाली बात होगी कि राजनीति के दिलीप कुमार राहुल के जैसा ही शानदार अभिनय कर पाते हैं या नहीं। 


संसद में क्या हुआ

दरअसल, आज शुक्रवार को राहुल गांधी ने संसद में अपना भाषण दिया। सरकार के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला किया। भाषण खत्म करने के बाद वे सीधे पीएम की कुर्सी के पास गए और प्रधानमंत्री को गले लगा लिया। राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दू अपने विरोधियों को भी गले लगाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed