{"_id":"62a6ca0b5b0e4e7ae63f8965","slug":"rahul-ed-case-vadra-said-i-was-summoned-15-times-rahul-gandhi-will-prove-innocent-in-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi ED Case: वाड्रा बोले-मुझसे 15 बार पूछताछ की गई थी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बेदाग साबित होंगे राहुल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi ED Case: वाड्रा बोले-मुझसे 15 बार पूछताछ की गई थी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बेदाग साबित होंगे राहुल
Mon, 13 Jun 2022 12:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:30 PM IST
सार
वाड्रा ने कहा कि सरकार उत्पीड़न के इन तरीकों से देश के लोगों को दबाने में सफल नहीं होगी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि 'राहुल, आप निस्संदेह सभी निराधार आरोपों से दोषमुक्त हो जाएंगे।'
विज्ञापन
राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ईडी दिल्ली दफ्तर में पेश होंगे। इससे पूर्व कांग्रेस जहां देशभर में प्रदर्शन कर रही है वहीं, उनके बहनोई रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर बयान जारी किया है। वाड्रा ने कहा कि राहुल के खिलाफ लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं और वे बेगुनाह साबित होंगे।
विज्ञापन
वाड्रा ने अपने खुद के खिलाफ दर्ज केस का भी हवाला दिया और बताया कि कैसे उन्हें 15 बार तलब किया गया और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनसे पूछताछ की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति वाड्रा ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि सरकार उत्पीड़न के इन तरीकों से देश के लोगों को दबाने में सफल नहीं होगी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि 'राहुल, आप निस्संदेह सभी निराधार आरोपों से दोषमुक्त हो जाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक कमाई एक-एक पाई का हिसाब दिया : वाड्रा
राहुल गांधी के बचाव में सामने आए वाड्रा ने आगे कहा कि 'मुझे प्रवर्तन निदेशालय ने 15 बार तलब किया था। मैं उसके समक्ष पेश हो चुका हूं और हर सवाल का जवाब दिया। अब तक 23 हजार दस्तावेज पेश कर अब तक एक-एक पाई का हिसाब दिया।'
वाड्रा ने लिखा कि सच्चाई की जीत होगी। मौजूदा सरकार के इस उत्पीड़न का वह प्रभाव नहीं होगा जो वह चाहती है। यह सरकार देश के लोगों को उत्पीड़न के इन तरीकों से दबा नहीं पाएगी, उल्टा हम सभी को मजबूत बनाएगी।वाड्रा ने कहा कि वह हर दिन सच्चाई के लिए लड़ने के लिए हैं और देश के लोग हमारे साथ खड़े हैं।
बता दें, नेशनल हेराल्ड-एजेएल मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने राहुल गांधी को आज तलब किया है। इसी मामले में 23 जून को सोनिया गांधी को भी तलब किया गया है।