फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul discusses covid 19 impact on rural economy with Mohammad yunus through video conferencing

राहुल ने कोविड-19 संकट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर प्रभाव को लेकर मोहम्मद यूनुस से चर्चा की

Thu, 30 Jul 2020 10:50 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 30 Jul 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Rahul discusses covid 19 impact on rural economy with Mohammad yunus through video conferencing
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर कोरोना के असर को लेकर नोबेल पुरस्कार विजेता से बातचीत की। कांग्रेस नेता ने महामारी के प्रभाव और इस संकट से उबरने के लिए उठाए जाने वाले जरूरी कदमों को लेकर बांग्लादेश के ग्रामीण बैंक के संस्थापक और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के साथ चर्चा की। इस बातचीत का वीडियो शुक्रवार को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जारी किया जाएगा। राहुल गांधी ने इस वीडियो का एक संक्षिप्त हिस्सा ट्विटर पर शेयर करते हुए इस चर्चा के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'देश में अनियोजित लॉकडाउन के कारण भारतीय शहरों से करोड़ों मजदूर चले गए। गैर संगठित क्षेत्र की नींव पर खड़ी अर्थव्यवस्था ध्वस्त्त हो गई। ऐसे में यह चर्चा इसको लेकर है कि कोरोना महामारी के बाद के हालात को कैसे नया आकार दिया जा सकता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी पिछले कुछ महीनों में कोविड-19 संकट के असर एवं इससे निपटने के तरीकों को लेकर अलग अलग क्षेत्रों की हस्तियों के साथ संवाद करते आ रहे हैं। इस क्रम में उन्होंने पूर्व अमेरिकी विदेश उप मंत्री निकोलस बर्न्स, उद्योगपति राजीव बजाज, जन स्वास्थ्य पेशेवर आशीष झा और स्वीडिश महामारी विशेषज्ञ जोहान गिसेक, प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री रघुराम राजन और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अभिजीत बनर्जी से भी बातचीत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed