फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raghuram Rajan's ‘shadow-boxing not fair', became a politician: Union minister on ex RBI governor

Ashwini Vaishnaw: केंद्रीय मंत्री ने रघुराम राजन पर साधा निशाना, कहा- किसी ओर के इशारे पर कर रहे सरकार पर हमला

Sun, 20 Aug 2023 12:28 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 20 Aug 2023 12:28 PM IST
सार

मंत्री वैष्णव की यह टिप्पणी राजन के कथित बयान पर आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना के तहत मोबाइल फोन का निर्माण नहीं कर रहा, बल्कि केवल उन्हें ‘असेंबल’ कर रहा है।

विज्ञापन
Raghuram Rajan's ‘shadow-boxing not fair', became a politician: Union minister on ex RBI governor
केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने रघुराम राजन पर साधा निशाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसे नेता बन गए हैं, जो किसी और के इशारे पर हमला कर रहे हैं। 

विज्ञापन

मोबाइल फोन के निर्माण पर वार-पलटवार

बता दें, मंत्री वैष्णव की यह टिप्पणी राजन के कथित बयान पर आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना के तहत मोबाइल फोन का निर्माण नहीं कर रहा, बल्कि केवल उन्हें ‘असेंबल’ कर रहा है।

विज्ञापन

30 प्रतिशत से अधिक वैल्यू एडिशन 
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अगले दो वर्षों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चुरिंग में 30 प्रतिशत से अधिक वैल्यू एडिशन हासिल करेगा। इसके अलावा तीन कंपनियां जल्द ही दुनिया के लिए महत्वपूर्ण मोबाइल फोन घटकों का विनिर्माण करेंगी। मंत्री ने कहा कि आज ग्लोबल सप्लाई सीरीज इतनी जटिल है कि कोई भी देश ऐसा नहीं है जो 40 प्रतिशत से अधिक वैल्यू एडिशन का दावा कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थशास्त्री राजनीतिज्ञ बन रहे
वैष्णव ने जोर देकर कहा कि जब अच्छे अर्थशास्त्री राजनीतिज्ञ बन जाते हैं तो वे अपनी आर्थिक समझ खो देते हैं। रघुराम राजन नेता बन गए हैं। उन्होंने कहा कि राजन को अब खुलकर सामने आना चाहिए, चुनाव लड़ना चाहिए, चुनाव कराना चाहिए और राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। पीछे से वार करना कोई अच्छी बात नहीं है, वह किसी और के इशारे पर ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह का रघुराम राजन वार कर रहे हैं, यह उचित बात नहीं है। वह बहुत ही निपुण अर्थशास्त्री हैं। मैं उनसे अर्थशास्त्री बने रहने या राजनीतिज्ञ बनने का अनुरोध करता हूं।  

भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा बनाम रघुराम राजन

विशेष रूप से, पूर्व आरबीआई गवर्नर पिछले साल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राजस्थान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ कुछ समय के लिए शामिल हुए थे। यात्रा के दौरान गांधी ने वरिष्ठ अर्थशास्त्री का इंटरव्यू भी लिया था। हालांकि, भगवा पार्टी को राजन का यह कदम अच्छा नहीं लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed