फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rafale Pack complete: Indian Air Force got last of 36 Rafale jets

Rafale Pack complete: फ्रांस से अंतिम राफेल विमान भी पहुंचा, वायुसेना ने कहा- पूरी हुई 36 की खेप

Thu, 15 Dec 2022 02:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 15 Dec 2022 02:36 PM IST
सार

भारतीय वायु सेना (IAF) ने ट्विटर पर एक अपडेट साझा किया है। इसमें राफेल विमान की विमान की तस्वीर के साथ लिखा है, 'इंतजार खत्म, पैक पूरा'। 36 राफेल विमानों में से आखिरी विमान यूएई वायु सेना के टैंकर के जरिए एक द्रुतगामी मार्ग से भारत में उतरा।'  

विज्ञापन
Rafale Pack complete: Indian Air Force got last of 36 Rafale jets
राफेल लड़ाकू विमान - फोटो : ANI

विस्तार

देश की बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय वायुसेना भी पूरी तरह तैयार है। वायुसेना ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि फ्रांस से खरीदे गए 36 राफेल विमानों में से अंतिम विमान भी भारतीय सरजमीं पर उतर गया है। इसके साथ ही खेप पूरी हो गई है। 

विज्ञापन

भारतीय वायु सेना (IAF) ने ट्विटर पर एक अपडेट साझा किया है। इसमें राफेल विमान की विमान की तस्वीर के साथ लिखा है, 'फीट ड्रॉय, पैक पूरा! 36 राफेल विमानों में से आखिरी विमान यूएई वायु सेना के टैंकर के जरिए एक द्रुतगामी मार्ग से भारत में उतरा।'  भारतीय वायुसेना व देश की सुरक्षा के लिए गेमचेंजर माने जा रहे राफेल विमानों की पहली खेप में पांच विमान अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर जुलाई 2020 में उतरे थे। 

विज्ञापन


इन्हें 17 स्क्वाड्रन 'गोल्डन ऐरो' का हिस्सा बनाया गया था। इस बेड़े को सरकार ने इसके एक साल पहले ही पुनर्गठित किया था। पांचों विमानों को एक माह बाद वायुसेना में शामिल कर लिया गया था। देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए राफेल डील गेमचेंजर साबित हुई है। उस वक्त रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि राफेल करार दुनिया और खासकर उनको संदेश है, जो भारत की संप्रभुता को चुनौती देते हैं। 9 अरब डॉलर की राफेल डील वायुसेना के बेड़े में नए विमान शामिल करने के इरादे से की गई थी। 

भारत को अंतिम चार लड़ाकू विमानों में से तीन इसी साल फरवरी में मिले थे। ये लड़ाकू विमान पूरी तरह से भारत की खास रक्षा जरूरतों को ध्यान में रखकर सुसज्जित किए गए हैं। इनमें हेलमेट-माउंटेड विजन, रडार रिसीवर, 10 घंटे की उड़ान लायक ईंधन टैंक, उड़ान डेटा रिकॉर्डर, इन्फ्रा-रेड सर्च और ट्रैक सिस्टम और अपनी ओर आने वाली मिसाइलों को नष्ट करने जैसी तकनीकें हैं। अनुमानित रूप से प्रत्येक राफेल विमान की कीमत 670 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed