फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rafale Delivery on time, PM Modi France Visit, PM attend bastille day

France: फ्रांसीसी राजदूत बोले- कोविड के बावजूद समय पर की राफेल की डिलीवरी, भारत-फ्रांस साझेदारी का मूल विश्वास

Wed, 05 Jul 2023 12:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 05 Jul 2023 12:42 AM IST
सार

भारतीय अर्थव्यवस्था पर उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था विकसित हो रही है। हमें लगता है कि अंतरराष्ट्रीय प्रशासन में भारत को और अधिक देखने की आवश्यकता है। भारत और फ्रांस समान मूल्यों को साझा करते हैं। भारत-फ्रांस बड़े लोकतांत्रिक देश हैं।

विज्ञापन
Rafale Delivery on time, PM Modi France Visit, PM attend bastille day
फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन - फोटो : एएनआई

विस्तार

फ्रांसीसी राजदूत ने पुष्टि की कि हमने सभी 36 राफेल भारत पहुंचा दिए हैं। कोविड के बावजूद समय पर फ्रांस ने राफेल की डिलीवरी की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने इसके लिए अधिक काम भी किया। 

विज्ञापन

राफेल के लिए कर्मचारियों ने किया अधिक काम 
भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लैनिन ने मंगलवार को एक इंटरव्यू में राफेल की डिलीवरी के सवाल पर कहा कि वायुसेना के लिए 36 राफेल हैं, जो समय पर सौंप दिए गए हैं। राफेल के लिए कर्मचारियों ने रात-दिन में अतिरिक्त शिफ्ट में काम किया। राजदूत ने कहा कि भारत और फ्रांस की साझेदारी का मूल विश्वास है। एक दूसरे के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। रक्षा क्षेत्र में एक साथ काम करने का हमने फैसला किया है। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के बैस्टिल-डे कार्यक्रम में होंगे शामिल
भारतीय अर्थव्यवस्था पर उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था विकसित हो रही है। हमें लगता है कि अंतरराष्ट्रीय प्रशासन में भारत को और अधिक देखने की आवश्यकता है। भारत और फ्रांस समान मूल्यों को साझा करते हैं। भारत-फ्रांस बड़े लोकतांत्रिक देश हैं। सैन्य दल के हिस्से के रूप में भारतीय वायुसेना के तीन राफेल जेट, पेरिस के चैंप्स एलिसीज बैस्टिल-डे फ्लाईपास्ट में भाग लेंगे। बैस्टिल-डे पर भारतीय सैन्य दस्ता मार्चिंग दल का हिस्सा होगा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर पीएम मोदी 14 जुलाई को सम्मानित अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दसॉल्ट राफेल हैं वायुसेना की शान
भारतीय वायुसेना के पास में वर्तमान में 36 राफेल विमान हैं। फ्रांस से खरीदा गया 4.5 जेनरेशन का यह विमान दुनिया के सबसे उन्नत तकनीक में एक में शामिल है और युद्ध के किसी भी मोर्चे पर दुश्मन को धूल चटाने की ताकत रखता है।  राफेल को मल्टी रोल लड़ाकू विमान भी कहा जाता है। यानी कि यह हवा से हवा और हवा से जमीन पर भी हमला कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed