{"_id":"5b87c94a42c7924670023f6d","slug":"rafale-deal-youth-congress-protest-against-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल सौदे पर कांग्रेस का मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, जांच से भागने का लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राफेल सौदे पर कांग्रेस का मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, जांच से भागने का लगाया आरोप
भाषा, नई दिल्ली
Updated Thu, 30 Aug 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय युवा कांग्रेस ने राफेल विमान सौदे में कथित अनियमितता को लेकर आज नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि यह सरकार इस ‘घोटाले’ की जांच से भाग रही है। कांग्रेस की युवा इकाई ने पार्टी मुख्यालय के बाहर सभा की और फिर प्रधानमंत्री आवास की तरफ मार्च शुरू किया।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष केशव चंद यादव ने कहा, ‘‘ राफेल सौदे में सरकारी प्रक्रियाओं की जमकर धज्जियां उड़ाई गई है। यह बहुत बड़ा घोटाला है और इसकी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) द्वारा जांच होनी चाहिए।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी कहते हैं कि उन्होंने श्रेष्ठता के लिए महंगा राफेल खरीदा। यदि ऐसा है तो दसॉल्ट के साथ जाने की बजाय यूरोफाइटर टाइफून के लिए बातचीत करनी चाहिए थी। क्योंकि भारतीय वायुसेना ने तो कम खर्चे के आधार पर राफेल को चुना था।’’ यादव ने आरोप लगाया कि यह सरकार जांच से भाग रही है।
विज्ञापन