फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rafale Deal: Uproar in lok sabha by opposition over MoD dissent note on Rafale negotiations

राफेल पर लोकसभा में जंग: विपक्ष के आरोपों पर बोलीं रक्षामंत्री- यह गड़े मुर्दे उखाड़ने जैसा

Fri, 08 Feb 2019 01:01 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 08 Feb 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
Rafale Deal: Uproar in lok sabha by opposition over MoD dissent note on Rafale negotiations
मल्लिकार्जुन खड़गे-निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

राफेल को लेकर आज संसद के दोनों सदनों में हंगामा हुआ। द हिंदू में छपी रिपोर्ट के अधार पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। जिसके जवाब में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने जवाब दिया। रक्षामंत्री ने कहा कि अखबार को पूरा सच सामने रखना चाहिए। वहीं टीएमसी और कांग्रेस ने लोकसभा में राफेल मुददे को उठाया। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन


सदन की बैठक शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने प्रश्नकाल शुरू कराया। इसी बीच कांग्रेस के सदस्य अंग्रेजी अखबार की खबर की कतरन हाथ में लेकर आसन के समीप आ गये। राफेल मुद्दे से जुड़ी खबर की कतरन दिखाते हुए विपक्षी सदस्य चौकीदार चोर है के नारे लगा रहे थे। कांग्रेस के साथ ही वामपंथी दल, तेलुगूदेशम पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के सदस्य भी आसन के समीप आ गये और राफेल मुद्दे पर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


तत्कालीन रक्षा सचिव के राफेल वार्ता को लेकर असहमति में किए गए नोट को लेकर हंगामा हुआ। टीएमसी के सांसद सौगत रॉय ने कहा, 'मोदी और शाह दोनों देश की रक्षा रीढ़ को नष्ट करना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा रक्षा सचिव के राफेल वार्ता को लेकर जारी किए गए नोट पर कहा, 'हमने इसपर संयुक्त संसदीय बैठक की मांग की थी। उससे सबकुछ पता चल जाता। हमें अब कोई स्पष्टीकरण नहीं चाहिए। हम पीएम से भी काफी स्पष्टीकरण सुन चुके हैं।' 

विपक्ष के आरोप पर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में कहा, तत्कालीन रक्षामंत्री मनोहर परिकर ने विदेश सचिव के नोट के जवाब में कहा था कि शांत रहें, चिंता करने की कोई बात नहीं है। सबकुछ सही चल रहा है। अब आप पूर्व पीएमओ में सोनिया गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सलाहकार परिषद को क्या कहते हैं? वह क्या था?


राफेल सौदे को लेकर एक अखबार की खबर को सिरे से खारिज करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि यह गड़े मुर्दे को उखाड़ने जैसा है। विपक्ष बहुराष्ट्रीय कंपनियों और निहित स्वार्थ से जुड़े तत्वों के हाथों में खेल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed