{"_id":"5c2b8c4ebdec22570c2f1fb2","slug":"rafale-deal-issue-in-supreme-court-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट में फिर दस्तक देगा राफेल लड़ाकू विमान सौदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट में फिर दस्तक देगा राफेल लड़ाकू विमान सौदा
Tue, 01 Jan 2019 09:20 PM IST
अमित मंडल
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 01 Jan 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
शीत अवकाश के बाद उच्चतम न्यायालय के खुलते ही बुधवार को राफेल लड़ाकू विमान सौदा फिर अदालत में दस्तक देगा। वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने बताया कि बुधवार को वह अदालत में पुनर्विचार याचिका दायर करेंगे। इसके साथ-साथ यशवंत सिन्हा और उनके सहयोगी प्रशांत भूषण केन्द्र सरकार के दस्तावेज में संशोधन के आवेदन का विरोध करेंगे।
यशवंत सिन्हा का कहना है कि केन्द्र सरकार ने जानबूझकर पहले अदालत को गलत जानकारी दी। इस जानकारी का असर राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर दायर याचिका पर पड़ा। सिन्हा ने कहा कि हम अपनी याचिका में उच्चतम न्यायालय से केवल सौदे की जांच के लिए एसआईटी बनाने की ही मांग कर रहे हैं। ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। हालांकि सिन्हा ने कहा कि पुनर्विचार याचिका के मामले अदालत रोटेशन के हिसाब से फैसला लेती है।