{"_id":"60e452548ebc3ec3b0550317","slug":"rafale-deal-digvijay-singh-says-you-can-understand-how-much-pm-narendra-modi-will-have-a-part-in-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद: राफेल जांच पर दिग्विजय ने कहा- आप समझ सकते हैं कि इसमें मोदी जी का कितना हिस्सा होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विवाद: राफेल जांच पर दिग्विजय ने कहा- आप समझ सकते हैं कि इसमें मोदी जी का कितना हिस्सा होगा
Tue, 06 Jul 2021 06:23 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 06 Jul 2021 06:23 PM IST
सार
दिग्विजय सिंह ने कहा कि राफेल मामले पर फ्रांस ने जांच शुरू कर दी है जहां भ्रष्टाचार का पैसा दिया गया वहां जांच शुरू हो गई लेकिन जिसने पैसा लिया वहां जांच नहीं हो रही है।
विज्ञापन
digvijay singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राफेल मामले को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राफेल मामले पर फ्रांस ने जांच शुरू कर दी है जहां भ्रष्टाचार का पैसा दिया गया वहां जांच शुरू हो गई लेकिन जिसने पैसा लिया वहां जांच नहीं हो रही है। आप समझ सकते हैं कि इसमें मोदी जी का कितना हिस्सा है।
विज्ञापन
बता दें कि भारत के साथ 59,000 करोड़ रुपये के राफेल जंगी विमानों के सौदे को लेकर अब फ्रांस में न्यायिक जांच शुरू हो गई है। फ्रांसीसी सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए एक जज को इस बेहद संवेदनशील सौदे की जांच का जिम्मा सौंपा है, जो सौदे में भ्रष्टाचार और पक्षपात के आरोपों की जांच करेंगे। फ्रांसीसी खोजी वेबसाइट मीडियापार्ट ने यह रिपोर्ट देते हुए कहा है कि इस मामले में देश की बड़ी हस्तियों से पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में राफेल सौदे के समय राष्ट्रपति रहे फ्रांस्वा ओलांद और मौजूदा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी पूछताछ की जा सकती है। मैक्रों सौदे के वक्त वित्त मंत्री थे, ऐसे में उनके कामकाज को लेकर सवाल किए जाएंगे। वहीं, तत्कालीन रक्षा मंत्री और अब फ्रांस के विदेशी मंत्री जीन-यवेस ले ड्रियान से भी पूछताछ हो सकती है। मीडियापार्ट के मुताबिक, इस न्यायिक जांच के आदेश फ्रांस की राष्ट्रीय वित्तीय अभियोजक (पीएनएफ) के दफ्तर ने दिए थे।
विज्ञापन
जांच में 2016 में विमानन कंपनी दसॉल्ट एविएशन के 36 राफेल सौदे की जांच होगी। मीडियापार्ट ने कहा है कि 2016 में अंतर सरकारी सौदे की जांच की जाएगी, जिसे औपचारिक तौर पर इस साल 14 जून को शुरू किया गया था। इस जांच के आदेश फ्रांसीसी गैर सरकारी संगठन शेरपा की शिकायत और मीडियापार्ट की अप्रैल में सौदे में धांधली की रिपोर्टों के आधार पर दिए गए हैं। शेरपा को वित्तीय अपराध से जुडे़ मामलों में गहरी पैठ है।