फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rafale Deal: Clashes erupted between Congress and BJP workers in Panaji

वीडियो: आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेसी कार्यकर्ता, एक-दूसरे पर फेंके समोसे, बोतल

Sat, 22 Dec 2018 12:28 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: यशवीर सिंह Updated Sat, 22 Dec 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
Rafale Deal: Clashes erupted between Congress and BJP workers in Panaji
कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पणजी में झड़प हुई - फोटो : ANI

राफेल सौदे में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं पाए जाने के बाद भाजपा शुक्रवार को कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थी। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधीगीरी का पालन करने का फैसला लिया था। मगर जब भाजपा के राज्य अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने कथित तौर पर समोसे की थाली और फूल फेंके तो वहां हंगामा शुरू हो गया। पणजी पुलिस स्टेशन में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


तेंदुलकर ने कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर उस समय चीजें फेंकने का आरोप लगाया है जब वह पणजी में स्थित विपक्षी पार्टी के दफ्तर पर प्रदर्शन कर रहे थे। यह विरोध पूरे देश में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद कांग्रेस द्वारा राफेल को लेकर बोले गए झूठ के खिलाफ किया जा रहा था। राज्य कांग्रेस की महिला विंग की अध्यक्ष प्रतिमा कूटिन्हो एफआईआर के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उनकी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं का शुक्रवार को हुए हंगामे के दौरान हमला किया।
विज्ञापन


कूटिन्हो ने पणजी पुलिस के पास दर्ज कराई अपनी एफआईआर में कहा, 'जब नेताओं ने हमें संपर्क किया तो हमने शांति और धैर्य बनाए रखा। हमने उनका स्वागत किया और उन्हें रिफ्रेशमेंट और फूल दिए। हमारे हाव-भाव देखकर भाजपा के अध्यक्ष विनय तेंदुलकर उग्र हो गए और उन्हें दी गई समोसे की थाली कांग्रेस कार्यकर्ता के मुंहपर फेंक दी। इसके बाद उन्हें दिया गया फूलों का गुलदस्ता भी उन्होंने फेंक दिया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143, 147, 323, 504, 509 और 354 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं भाजपा की कार्यकर्ता कविता कंडोलकर ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में उनका कहना है कि कांगेस कार्यकर्ताओं ने बोतल, समोसे और लड़की के टुकड़े भाजपा कार्यकर्ताओं पर फेंके ताकि उन्हें उकसाया जा सके। प्रेस कांफ्रेस करके तेदुलकर ने कांग्रेस पर उकसाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed