फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Quit India...': PM Modi's apparent jibe at Opposition bloc

PM Modi vs Opposition: 'देश आज हर बुराई के लिए कह रहा- भारत छोड़ो,' पीएम मोदी का विपक्षी गठबंधन पर तंज

Sun, 06 Aug 2023 04:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 06 Aug 2023 04:29 PM IST
सार

PM Modi vs Opposition: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विपक्षी महागठबंधन 'इंडिया' पर परोक्ष रूप से निशाना साधा और भ्रष्टाचार, वंशवाद की राजनीति और तुष्टिकरण की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश इन बुरी ताकतों से भारत छोड़ने का आह्वान कर रहा है।

विज्ञापन
'Quit India...': PM Modi's apparent jibe at Opposition bloc
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ट्विटर/नरेंद्र मोदी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विपक्षी महागठबंधन 'इंडिया' पर परोक्ष रूप से निशाना साधा और भ्रष्टाचार, वंशवाद की राजनीति और तुष्टिकरण की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश इन बुरी ताकतों से भारत छोड़ने का आह्वान कर रहा है। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखने के बाद बोल रहे थे।

विज्ञापन

'भारत छोड़ो आंदोलन' की वर्षगांठ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, यह महीना क्रांति का महीना है, कृतज्ञता का महीना है। यह कर्तव्य का महीना है। अगस्त में इतने ऐतिहासिक दिन आते हैं, जिन्होंने भारत के इतिहास को एक नई दिशा दी और आज भी हमें प्रेरित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, कल 7 अगस्त को पूरा देश राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाएगा। यह तारीख हर भारतीय के लिए स्थानीय लोगों के लिए मुखर होने के संकल्प दोहराने का दिन है। इसके बाद 9 अगस्त आएगा। यह वह दिन है जब ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोन शुरू हुआ था। महात्मा गांधी ने मंत्र दिया था और भारत छोड़ो आंदोलन ने आजादी की दिशा में भारत के कदमों में नई उर्जा पैदा की। आज इसी से प्रेरित होकर पूरा देश हर बुराई के लिए कह रहा है- भारत छोड़ो। 

विज्ञापन

उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी दिशाओं में केवल एक ही प्रतिक्रिया है, और वह है- भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, वंशवाद भारत छोड़ो और तुष्टीकरण भारत छोड़ो। 'इंडिया' गुट पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि आज विपक्षी दलों का एक धड़ा है जो हर चीज का विरोध कर रहा है और उसके एक भी वरिष्ठ नेता ने गुजरात में 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का दौरा नहीं किया।

उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से हमारे देश में विपक्ष का एक धड़ा आज भी पुराने तरीकों का पालन कर रहा है। वे न तो खुद से कुछ करेंगे और न ही किसी और को कुछ करने देंगे... देश ने एक आधुनिक संसद भवन का निर्माण किया। संसद देश के लोकतंत्र का प्रतीक है। इसमें सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष का भी प्रतिनिधित्व है। लेकिन विपक्ष के इस धड़े ने नए संसद भवन का विरोध किया।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, हमने कर्तव्य पथ का पुनर्विकास किया लेकिन उन्होंने इसका भी विरोध किया। 70 वर्षों तक उन्होंने देश के बहादुरों के लिए एक युद्ध स्मारक भी नहीं बनाया। जब हमने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक बनाया, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से इसकी आलोचना करने में कोई शर्म महसूस नहीं हुई। सरदार वल्लभभाई पटेल की 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। हर भारतीय को इस पर गर्व है। लेकिन कुछ राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं में से कोई भी कभी प्रतिमा का दौरा नहीं किया... नकारात्मक राजनीति से ऊपर उठकर हम एक मिशन के रूप में सकारात्मक राजनीति के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।'
 

शिलान्यास समारोह में कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री या राज्यपाल भी अपने-अपने राज्यों से शामिल हुए, जहां अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत संबंधित रेलवे स्टेशनों को पूरी तरह से बदला जाना है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लगभग 1300 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को अब अमृत भारत रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इन्हें आधुनिक तरीके से फिर से विकसित किया जाएगा। इनमें से 508 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का काम आज से शुरू हो रहा है। इन 508 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास पर लगभग 25,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

उन्होंने कहा, 'आप कल्पना कर सकते हैं कि बुनियादी ढांचे, रेलवे और सबसे महत्वपूर्ण मेरे देश के आम लोगों के लिए यह कितना बड़ा अभियान होगा।'  508 स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 55-55, बिहार में 49, महाराष्ट्र में 44, पश्चिम बंगाल में 37, मध्यप्रदेश में 34, असम में 32, ओडिशा में 25, पंजाब में 22, गुजरात और तेलंगाना में 21-21, झारखंड में 20, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 18-18, हरियाणा में 15 और कर्नाटक में 13 स्टेशन शामिल हैं। 

पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया का ध्यान भारत पर है और वैश्विक स्तर पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने कहा, 'भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला है। इसके पीछे दो मुख्य कारण हैं, पहला, भारतीयों ने लगभग 30 वर्षों के बाद पूर्ण बहुमत की सरकार लाई और दूसरा, पूर्ण बहुमत की सरकार ने बड़े फैसले लिए और चुनौतियों के स्थायी समाधान के लिए लगातार काम किया।' उन्होंने कहा कि आज भारत में आधुनिक ट्रेनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा, 'देश का लक्ष्य हर यात्री के लिए रेल यात्रा को सुलभ बनाने के साथ-साथ सुखद बनाना है।' उन्होंने कहा कि ट्रेन से (रेलवे) स्टेशन तक नागरिकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने का प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed