फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Quit India Anniv Sonia exhorts people to defend freedom with all might

Quit India Movement: सोनिया गांधी की अपील- देश की आजादी की पूरी ताकत से रक्षा करें, RSS पर साधा निशाना

Tue, 09 Aug 2022 04:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 09 Aug 2022 04:09 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "महात्मा गांधी के नेतृत्व वाले भारत छोड़ो आंदोलन की याद में हम उस कीमत को न भूलें जो हमारे लाखों देशवासियों और महिलाओं ने भारत की आजादी के लिए चुकाई है।"

विज्ञापन
Quit India Anniv Sonia exhorts people to defend freedom with all might
सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने मंगलवार को देशवासियों से 'पूरी ताकत' के साथ देश की आजादी की रक्षा करने का आह्वान किया। वहीं कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने उस समय क्रूर दमन के बीच अंग्रेजों का समर्थन किया था। 
विज्ञापन


गांधी ने अपने संदेश में कहा कि इस ऐतिहासिक दिन जब लाखों-लाख कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा गया और उन्हें जेल में डाला गया, अरुणा आसफ अली ने राष्ट्रीय ध्वज को ऊंचा रखा। सोनिया गांधी ने कहा कि उनका साहसिक कार्य आजादी की हमारी खोज का प्रतीक बन गया। 
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "आइए महात्मा गांधी के नेतृत्व वाले भारत छोड़ो आंदोलन की याद में हम उस कीमत को न भूलें जो हमारे लाखों देशवासियों और महिलाओं ने भारत की आजादी के लिए चुकाई है। आइए हम इसकी रक्षा करने के संकल्प को पूरी ताकत के साथ ताजा करें।"
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा, जब कांग्रेस के नेतृत्व में देश अंग्रोजों के खिलाफ एक निर्णायक संघर्ष में लगा हुआ था, आरएसएस ने न केवल आंदोलन का बहिष्कार किया था बल्कि अंग्रेजों का सक्रिय रूप से समर्थन भी किया।"

आंदोलन के दौरान 80 साल पहले बना संगठन क्या कर रहा था- जयराम रमेश
वहीं कांग्रेस महाचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमला करते हुए पूछा कि जब महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन का शुभारंभ किया था तब इस ऐतिहासिक दिन पर अस्सी साल पहले बना संगठन क्या कर रहा था?

उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आंदोलन में कोई हिस्सा नहीं लिया जबकि गांधी, नेहरू, पटेल, आजाद, प्रसाद, पंत और कई अन्य लोगों को जेल में डाल दिया गया था। 
 
जब देश अंग्रेजों के खिलाफ लड़ रहा था, आरएसएस उनका समर्थन कर रहा था- प्रियंका गांधी
भारत छोड़ो आंदोलन की 80वीं वर्षगांठ पर एक संदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी आरएसएस को निशाना बनाते हुए कहा कि जब पूरा देश एकजुट होकर लड़ रहा था, आरएसएस भारतीयों से आंदोलन को छोड़ने की अपील कर रहा था और उसने इस क्रूर दमन के समय अंग्रेजों का समर्थन किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा, भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान हर वर्ग, जाति, धर्म, क्षेत्र और उम्र के लोगों ने एकजुट होकर लड़ाई का नारा दिया था- अंग्रेजों भारत छोड़ो।


प्रियंका गांधी ने कहा, "आंदोलन की घोषणा होते ही गांधी जी, नेहरू जी, सरदार पटेल जी और मौलाना आजाद को गिरफ्तार कर लिया गया। फिर अरुणा आसफ अली जी ने आजाद क्रांति मैदान में तिरंगा फहराया ताकि आंदोलन की लौ जलती रहे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed