फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Questions over atal ji death, Did atal bihari vajpayee died on 14 August 2018?

क्या 14 अगस्त को ही हो गई थी अटल जी की मौत?

Tue, 28 Aug 2018 05:08 AM IST
अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Aug 2018 05:08 AM IST
विज्ञापन
Questions over atal ji death, Did atal bihari vajpayee died on 14 August 2018?
अटल बिहारी वाजपेयी के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देते हुए नरेंद्र मोदी - फोटो : कुमार संजय
क्या पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मौत 14 अगस्त को ही हो गई थी? अगर ऐसा है तो सरकार ने अटल जी की मौत के बारे में देश को अंधेरे में क्यों रखा? यह सवाल उठाया है सीपीआई के नेता अतुल कुमार अंजान ने।
विज्ञापन


अंजान ने कहा कि एम्स के कुछ वरिष्ठ डॉक्टरों से उनकी बात हुई थी। उन्होंने उन्हें इस बात की जानकारी दी कि अटल बिहारी वाजपेयी की मौत 14 अगस्त को सुबह ही हो गई थी। उसके बाद उन्हें सुपर वेंटिलेटर पर रखा गया और कुछ 'विशेष लोगों के इशारे' पर इसकी जानकारी मीडिया या देश को नहीं दी गई। अंजान ने पूछा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि किन वजहों से और किनके इशारे पर अटल जी के देहावसान की जानकारी को रोककर रखा गया।
विज्ञापन


शिवसेना ने भी उठाया सवाल 

अतुल अंजान ऐसे अकेले शख्स नहीं हैं जिन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की मौत के समय की घोषणा पर सवाल उठाया है। भाजपा की केंद्र और महाराष्ट्र में सहयोगी पार्टी शिवसेना के नेता संजय राउत ने भी एक लेख के माध्यम से सवाल उठाते हुए कहा है कि क्या अटल जी की मौत 16 अगस्त को ही हो गई थी, या उस दिन उनके निधन की घोषणा की गई जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि पीएम मोदी का स्वतंत्रता दिवस पर भाषण बाधित न हो सके। हालांकि राउत ने इस सवाल को उठाते हुए कोई कारण नहीं बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस मामले पर भाजपा ने कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है।

अटल बिहारी वाजपेयी का देहावसान दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुआ था। उनकी मौत की आधिकारिक जानकारी एम्स प्रशासन के द्वारा 16 अगस्त को शाम 05:30 पर दी गई। जानकारी में बताया गया कि अटल जी की मौत 16 अगस्त को ही शाम पांच बजकर पांच मिनट पर हुई। अपनी मृत्यु के पूर्व अटल बिहारी वाजपेयी का शरीर बहुत कमजोर हो चुका था। वे पिछले दो महीने से एम्स अस्पताल में भर्ती थे। वहां उनका इलाज चल रहा था। 


अस्पताल प्रशासन के मुताबिक अंतिम समय में उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और वे जीवन रक्षक प्रणाली पर चल रहे थे। 16 अगस्त को उनके देहावसान के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह 17 अगस्त को उनकी अंतिम यात्रा में पैदल ही भाजपा मुख्यालय से लेकर अंतिम स्थल स्मृति वन तक गए। इसके बाद उनकी अस्थियों का विसर्जन हरिद्वार में किया गया। इस समय भी उनकी अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम देश के अनेक राज्यों में चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed