{"_id":"5f52568fe2df8c554c119b6b","slug":"question-hour-will-not-be-held-in-the-monsoon-session-of-bengal-assembly-bjp-targets-mamata-banerjee-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र में नहीं होगा प्रश्नकाल, भाजपा ने ममता की पार्टी पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र में नहीं होगा प्रश्नकाल, भाजपा ने ममता की पार्टी पर साधा निशाना
Fri, 04 Sep 2020 08:30 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 04 Sep 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Mamata Banerjee
- फोटो : ANI
कोविड-19 के खतरे के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा का सत्र नौ सितंबर से शुरू होगा। लेकिन इस दौरान प्रश्नकाल नहीं होगा। स्पीकर बिमान बनर्जी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार के मानसून सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा। स्पीकर बमान बनर्जी ने शुक्रवार को बताया, इस बार दो सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा। सत्र से पहले विधानसभा के कामकाज पर चर्चा के लिए सात सितंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में सत्र कब तक चलेगा इस पर भी सभी दलों से चर्चा होगी।
विज्ञापन
There will be no Question Hour during upcoming two-day Monsoon Session of West Bengal Assembly due to "paucity of time and COVID-19 situation", says Speaker Biman Banerjee
— Press Trust of India (@PTI_News) September 4, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
उधर प्रश्नकाल हटाने पर भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया। बंगाल विधानसभा में भाजपा के नेता मनोज टिग्गा ने कहा, 'संक्रमण को देखते हुए 14 सितंबर से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से प्रश्नकाल हटाने का टीएमसी ने विरोध किया, जो उसके दोहरे रवैये को दर्शाता है। जबकि कांग्रेस और माकपा ने कहा कि वे आधिकारिक सूचना पर मिलने पर ही कोई टिप्पणी करेंगे।