फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   QRcode will give all information on website of cpwd,minister hardeep singh puri to inaugurate

सीपीडब्लूडी की वेबसाइट पर हर जानकारी क्यू आर कोड से,केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी करेंगे शुभारंभ

Wed, 05 Sep 2018 09:36 AM IST
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Sep 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
QRcode will give all information on website of cpwd,minister hardeep singh puri to inaugurate
सीपीडब्लूडी
देश-विदेश में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्लूडी) का कौन सा प्रोजेक्ट चल रहा है, उसकी लागत क्या है, डिजाइन किसने बनाया है और वह भवन कितने दिन में तैयार होगा, अब यह जानकारी मात्र एक क्लिक से मिल जाएगी।इसके लिए विभाग की पूरी वेबसाइट खंगालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।विभाग ने आम जनता, अपने अफसरों व कर्मियों की सुविधा के मद्देनजर अब क्यूआर कोड तैयार कर दिया है।सीपीडब्लूडी के जितने भी बड़े प्राजेक्ट हैं, उन सभी का अपना एक क्यूआर कोड तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


आपको जिस भी प्रोजेक्ट की जानकारी लेनी है, उस पर बने क्यूआर कोड को अपने मोबाइल फोन से स्कैन करना होगा।इसके बाद तुरंत समस्त जानकारी आपके सामने आ जाएगी।आवास एवं शहरी विकास मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी बुधवार को अपडेट वेबसाइट एवं क्यूआर कोड सुविधा का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


सीपीडब्लूडी के मुताबिक, अभी तक विभाग की जो वेबसाइट है, उस पर सभी प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी नहीं मिलती है।इस वजह से जनता या देश के दूसरे हिस्सों में तैनात विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी परेशान रहते थे।अगर दूर बैठे किसी अधिकारी को विशेष भवन या दूसरे निर्माण कार्य की जानकारी लेनी होती तो वह इसके लिए एक अधिकारिक प्रक्रिया अपनाता था।सूचना लेने के लिए पहले वह अपने अधिकारी को लिखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह फाइल सीपीडब्लूडी के पास पहुंचती थी।यहां भी उस फ़ाइल को संबंधित विभाग के पास पहुंचते-पहुंचते समय लग जाता है।इसके बाद जैसे वह फाइल आई थी, ठीक उसकी चैनल से वापस जाती है।इस प्रक्रिया में समय ज्यादा लगता है।कई बार केवल जानकारी भेजी जाती है, प्रोजेक्ट का वीडियो या नक्शा न मिलने के कारण सूचना लेने वाले को हर बात समझ नहीं आती।दूसरे राज्यों से अगर ऐसी सूचना माँगी जाती है और उसे देने में विलम्ब होता है तो इसका मतलब, भावी या वर्तमान में चल रहे प्रोजेक्ट में भी देरी होगी।इन्हीं सब दिक्कतों की वजह से विभाग अपनी वेबसाइट में बदलाव कर रहा है।

अब जानिये वे नए बदलाव, जिनसे मिलेगी हर जानकारी

-विभाग की फेसबुक और ट्विटर सेवा शुरू की जा रही है।इनका ट्रायल शुरू हो चुका है

-इन सोशल माध्यमों के जरिए जनता कहीं अधिक प्रभावी तरीके से विभाग के साथ जुड़ सकेगी

-फेसबुक और ट्विटर पर लोगों के सवालों के जवाब देने के लिए दो अधिकारी नियुक्ति किए गए हैं

-अपडेट वेबसाइट में सभी अधिकारियों और कर्मियों की उनकी जाॅब से संबंधित हर सूचना मिलेगी

-शुरूआत में सीपीडब्लूडी द्वारा अपने मुख्य प्रोजेक्ट की जानकारी क्यूआर कोड के माध्यम से दी जाएगी

-बाद में दिल्ली और उसके बाहर चल रहे अन्य प्रोजेक्ट का भी क्यूआर कोड तैयार होगा

-विभाग का कोई भी इंजीनियर अपने प्रोजेक्ट का अलग से क्यूआर कोड तैयार कर उसे विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर सकता है
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed