{"_id":"5f0f53c68ebc3e63d25a615a","slug":"python-quenches-thirst-after-hunting-many-questions-asked-in-viral-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकार के बाद अजगर ने यूं बुझाई प्यास, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे कई सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिकार के बाद अजगर ने यूं बुझाई प्यास, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे कई सवाल
Thu, 16 Jul 2020 12:36 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
शिकार के बाद प्यास बुझाता अजगर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांप को देखकर अच्छे-अच्छे लोगों की हालत खराब हो जाती है और जब बात हो अजगर जैसे विशाल सांपों की तो एक बार को शरीर सिहरन तो हो ही जाती है। वैसे तो सबने अजगर के कई वीडियो देखे होंगे, यहां तक कि उसके द्वारा शिकार किए गए वीडियो भी काफी वायरल हुए हैं। लेकिन अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अजगर शिकार के बाद अपनी प्यास बुझाता दिख रहा है।
विज्ञापन
आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक अजगर अपने शिकार को निगलने के बाद एक पानी के पूल पर चढ़कर अपनी प्यास बुझा रहा है।
विज्ञापन
A huge python after a meal to cool itself... pic.twitter.com/OwvmAmEyjk
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 14, 2020
विज्ञापन
ट्विटर पर शेयर किए गए इस डेढ़ मिनट के वीडियो में दिख रहा है कि एक अजगर पानी के पूल पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है, उसके पेट में कोई जानवर है, जिसका शायद उसने थोड़ी देर पहले ही शिकार किया है। हालांकि वीडियो के बारे में अधिक जानकारी नहीं है लेकिन बावजूद इसके यह वीडियो लोगों के का काफी रोमांचित कर रहा है, यही कारण है कि मंगलवार को पोस्ट हुए इस वीडियो को बुधवार रात तक करीब दस हजार लोग देख चुके थे।
वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कई तरह के सवाल भी किए जैसे कि इसने क्या खाया है? और यह कितने देर में इसे अच्छे से निगल लेगा?