{"_id":"5f68f095e7877e5b2f4b999e","slug":"python-at-eastern-express-way-mumbai-eight-feet-long-python-was-rescued-from-under-a-car-by-snake-catchers-on-eastern-express-highway-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबईः ईस्टर्न एक्सप्रेस पर कार में घुसा 8 फीट का अजगर, बाहर निकालने में सपेरों के छूटे पसीने","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबईः ईस्टर्न एक्सप्रेस पर कार में घुसा 8 फीट का अजगर, बाहर निकालने में सपेरों के छूटे पसीने
Mon, 21 Sep 2020 11:57 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
अजगर
- फोटो : ANI
मुंबई ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर सोमवार को एक अजगर के कारण लगभग आधे घंटे तक ट्रैफिक जाम लगा रहा। दरअसल आठ फुट लंबा यह अजगर एक कार के पहिये में घुस गया था। कार चालाक को जैसे ही इस बात का पता चला उसने बीच सड़क पर ही कार खड़ी कर दी और बाहर निकल आया। इस वजह से कुछ देर के लिए वहां ट्रैफिक जाम हो गया।
विज्ञापन
Maharashtra: An 8-ft-long python was rescued from under a car by snake catchers, on Eastern Express Highway in Mumbai today. Traffic halted on the stretch for sometime. The snake was handed over to the forest department which later released it in a forest in Thane district. pic.twitter.com/aRgBif62df
— ANI (@ANI) September 21, 2020विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बढ़ते ट्रैफिक जाम को देखते हुए वहां मौजूद लोगों ने वन विभाग के माध्यम से अजगर को पकड़ने के लिए सपेरों को बुलवाया। जानकारी मिलने के कुछ देर बाद ही वन विभाग की टीम सपेरों के साथ वहां पहुंची और कार में फंसे अजगर को बाहर निकाला। काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाले गए अजगर को वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई। टीम ने अजगर को ठाणे जिले के जंगलों में छोड़ दिया।
विज्ञापन