फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PV Narasimha Rao grandson and BJP Leader NV Subhash says Rahul Gandhi yatra is only a futile walking exercise

Telangana: नरसिम्हा राव के पोते ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- गैर गांधी नेताओं के लिए कांग्रेस में सम्मान नहीं

Tue, 27 Dec 2022 02:03 AM IST
देव कश्यप एएनआई, हैदराबाद।
एएनआई, हैदराबाद। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 27 Dec 2022 02:03 AM IST
सार

भाजपा नेता एनवी सुभाष ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने हैदराबाद में इंदिरा गांधी की प्रतिमा के पास एक रैली को संबोधित किया, लेकिन नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि दिए बिना जानबूझकर चले गए।

विज्ञापन
PV Narasimha Rao grandson and BJP Leader NV Subhash says Rahul Gandhi yatra is only a futile walking exercise
पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव के पोते और भाजपा नेता एनवी सुभाष। - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के पोते और तेलंगाना भाजपा नेता एनवी सुभाष ने राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाए और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा।एनवी सुभाष ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस में गैर-गांधी नेताओं के लिए "थोड़ा" सम्मान है। एनवी सुभाष ने कहा कि हैदराबाद में अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि नहीं दी।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव को नहीं दी श्रद्धांजलि
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने हैदराबाद में इंदिरा गांधी की प्रतिमा के पास एक रैली को संबोधित किया, लेकिन नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि दिए बिना जानबूझकर चले गए। भाजपा नेता की यह टिप्पणी राहुल गांधी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि देने के लिए एकता स्थल का दौरा नहीं करने के बाद आई है, जबकि राहुल गांधी ने दिल्ली में सोमवार को जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी सहित पूर्व प्रधानमंत्रियों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी को अपने गैर-गांधी दिग्गज नेताओं के लिए बहुत कम सम्मान है: सुभाष
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सुभाष ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्रियों के स्मारकों का दौरा करने से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी को अपने गैर-गांधी दिग्गज नेताओं के लिए बहुत कम सम्मान है, जिन्होंने देश और पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने जीवन का बलिदान दे दिया। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कई स्मारकों का दौरा किया और जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और यहां तक कि अटल बिहारी वाजपेयी सहित पूर्व प्रधानमंत्रियों को श्रद्धांजलि दी, लेकिन गैर-गांधी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो गांधी परिवार से ताल्लुक नहीं रखते, कांग्रेस उनकी सेवाओं को मान्यता नहीं देती: सुभाष
सुभाष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास इस बात का गवाह है कि पार्टी ने ऐसे नेता की सेवाओं को कभी मान्यता नहीं दी जो गांधी परिवार से ताल्लुक नहीं रखते थे। उन्होंने नरसिम्हा राव का उदाहरण दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके निधन के बाद कांग्रेस ने उन्हें सम्मानजनक विदाई भी नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास बताता है कि उसने पूर्व उप प्रधानमंत्री दिवंगत सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत पीवी नरसिम्हा राव जैसे अपने गैर-गांधी परिवार के नेताओं की सेवाओं को न तो कभी मान्यता नहीं दी और न ही स्वीकार किया।


सुभाष ने कहा कि अगर 1991 में पीवी नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री नहीं बनते तो कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व ही मिट जाता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पीवी नरसिम्हा राव की सेवाओं को कभी स्वीकार नहीं किया, जिन्हें एक आर्थिक सुधारक के रूप में जाना जाता है और जिन्होंने सफलतापूर्वक देश की अर्थव्यवस्था को सही रास्ते पर ला दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed