फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Purba Medinipur West Bengal LoP Suvendu Adhikari was stopped by police in the Radhamani area when he was on the way to Kolaghat Latest Update

West Bengal Violence: मजूमदार के बाद पुलिस ने सुवेंदु अधिकारी को रोका, कोलाघाट जा रहे थे

Sun, 12 Jun 2022 05:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 12 Jun 2022 05:18 PM IST
सार

अधिकारी ने धारा 144 के बीच हावड़ा में भाजपा पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ करने के संबंध में मुख्य सचिव को पत्र भी लिखा।

विज्ञापन
Purba Medinipur West Bengal LoP Suvendu Adhikari was stopped by police in the Radhamani area when he was on the way to Kolaghat Latest Update
Suvendu Adhikari - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाओं के बीच सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को पुलिस ने रोक लिया है। बताया जा रहा है कि जब वे कोलाघाट जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस बीच अधिकारी ने पुलिस ने कहा कि उन्हें जाने दिया जाए। उन्हें कोलाकाता पहुंचना है, वहां उन्हें दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेना है।  अधिकारी ने धारा 144 के बीच हावड़ा में भाजपा पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ करने के संबंध में मुख्य सचिव को पत्र भी लिखा।

विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एहतियाती कदम उठाते हुए अधिकारी को हिंसा प्रभावित हावड़ा जिला जाने से रोका गया है। हावड़ा जिले के हिंसा प्रभावित इलाकों में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। सुवेंदु अधिकारी अपने सुरक्षा दल के साथ आगे बढ़ रहे थे, लेकिन तामलुक के राधारानी मोड़ पर एक पुलिस दल ने उन्हें रोक लिया। उनके साथ भाजपा का कोई अन्य नेता नहीं था।
विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमें जानकारी मिली कि अधिकारी हावड़ा जिले का दौरा करने की योजना बना रहे थे, जिसके कुछ हिस्सों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू है। इसलिए एहतियात के तौर पर हमें उन्हें वहां जाने से रोकना पड़ा, क्योंकि उनकी यात्रा से कानून-व्यवस्था की समस्या हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी यह दावा करते हुए वाहन के अंदर बैठे रहे कि उनका हावड़ा जाने का कोई इरादा नहीं है। उनके और उन पुलिस अधिकारियों के बीच मौके पर तीखी बहस हुई, जो उनके वाहन को रोक रहे थे। हावड़ा रवाना होने से पहले नंदीग्राम से भाजपा विधायक अधिकारी ने कहा था कि यदि उन्हें हावड़ा जाने से रोका जाता है तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।


इससे पहले पार्टी की बंगाल इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार को शनिवार को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह हावड़ा जिले की ओर जा रहे थे। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed