{"_id":"60c1dedfeeabe2615f131de3","slug":"punjab-congress-crisis-3-member-aicc-panel-constituted-to-end-factionalism-has-submitted-the-report-to-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: पंजाब कांग्रेस में कलह दूर करने के लिए बनाई गई समिति ने सौंपी सोनिया गांधी को रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत: पंजाब कांग्रेस में कलह दूर करने के लिए बनाई गई समिति ने सौंपी सोनिया गांधी को रिपोर्ट
Thu, 10 Jun 2021 03:13 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 10 Jun 2021 03:13 PM IST
सार
पार्टी के सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता वाली इस समिति ने सोनिया को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।अब कांग्रेस आलकमान जल्द ही कोई फार्मूला तय करेगा ताकि पंजाब में कलह को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की पंजाब इकाई में पिछले काफी दिनों से कलह जारी है। कलह को दूर करने के मकसद से गठित तीन सदस्यीय समिति ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दी।
विज्ञापन
पार्टी के सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता वाली इस समिति ने सोनिया को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। एक सूत्र ने बताया कि समिति ने रिपोर्ट सौंप दी है। अब कांग्रेस आलकमान जल्द ही कोई फार्मूला तय करेगा ताकि पंजाब में कलह को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
3 member AICC panel, constituted to end factionalism in Punjab Congress, has submitted the report to party's interim president Sonia Gandhi. pic.twitter.com/cvbdzVjeXl
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 10, 2021
समिति ने हाल ही में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, कई मंत्रियों, सांसदों और विधायकों समेत कांग्रेस के पंजाब से ताल्लुक रखने वाले 100 से अधिक नेताओं से उनकी राय ली थी।
खड़गे के अलावा कांग्रेस महासचिव और पंजाब प्रभारी हरीश रावत तथा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेपी अग्रवाल इस समिति में शामिल हैं।
बता दें कि कुछ सप्ताह पहले मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी। विधायक परगट सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ अन्य नेताओं ने भी मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।