फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Punjab CM Bhagwant Mann govt emphasizing strategic partnership with Japan multiple opportunities available

Punjab: जापान के साथ रणनीतिक साझेदारी पर जोर दे रही CM मान की सरकार, इलेक्ट्रॉनिक्स-फूड प्रोसेसिंग में अवसर..

Thu, 27 Nov 2025 01:00 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 27 Nov 2025 01:00 AM IST
सार

पंजाब सरकार जापान के साथ प्रमुख क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी पर जोर दे रही है। कई प्रमुख जापानी कंपनियां राज्य सरकार की उद्योग-समर्थक नीतियों की मुरीद हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद भी प्रमुख क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी की वकालत की है।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann govt emphasizing strategic partnership with Japan multiple opportunities available
मुख्यमंत्री भगवंत मान। (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जापान के साथ उन्नत निर्माण, गतिशीलता, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी पर जोर दिया है। सीएम मान ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के साथ 25 से अधिक प्रमुख जापानी कंपनियों के साथ विचार-विमर्श किया। उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ वर्चुअल विचार-विमर्श के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, पंजाब की धरती साहस, लचीलापन, कड़ी मेहनत, उद्यमशीलता, रचनात्मकता और सामुदायिक साझेदारी के लिए जानी जाती है। भारत में काम करने वाली जिन 25 से अधिक जापानी कंपनियों के साथ बात हुई उनमें पैनासोनिक, सुमितोमो, निप्पॉन, एनईसी, टोयोटा शामिल रहीं।

विज्ञापन


सरकार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक 25 कंपनियों के साथ यह विचार-विमर्श अगल साल 13 से 15 मार्च को मोहाली में होने वाली छठी प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर समिट का हिस्सा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब ने भारत के विकास में, विशेष रूप से देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


जापानी उद्योग के साथ पंजाब के मजबूत संबंधों पर जोर देते हुए सीएम मान ने जापानी कंपनियों से पंजाब के औद्योगिक परिवर्तन के अगले चरण का हिस्सा बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब और जापान विश्वास, अनुशासन और दीर्घकालिक साझेदारी के मूल्य साझा करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मकसद युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने के साथ-साथ निवेशकों के लिए स्थिर और विश्वसनीय वातावरण सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, जापान के साथ हमारे संबंध पहले से ही मजबूत हैं। कई प्रसिद्ध कंपनियों ने पंजाब में निवेश पर भरोसा दिखाया है। सीएम भगवंत मान ने कहा, पंजाब के ऑटोमोटिव और विनिर्माण क्षेत्र में माजदा, सुमितोमो, एसएमएल इसुज़ु, यानमार, आइची स्टील और गुनमा सीको जैसी कंपनियां पैर पसार चुकी हैं। पैकेजिंग और औद्योगिक उत्पादों में टोपन और ओजी होल्डिंग्स ने मजबूत पकड़ बनाई है। कृषि और मशीनरी में निवेश के लिए भी जापान की कई कंपनियां उत्सुक हैं।


पंजाब को भारत के सबसे अधिक कारोबार-अनुकूल राज्यों में से एक बताते हुए सीएम मान ने कहा, भारत सरकार ने 2024 की बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (बी.आर.ए.पी.) रैंकिंग में पंजाब को पहला स्थान दिया है। यह उपलब्धि राज्य सरकार की कारोबार में सुगमता, पारदर्शिता और जवाबदेही प्रशासन को दर्शाती है। राज्य सरकार का दृष्टिकोण स्पष्ट है- नीतिगत स्थिरता, त्वरित फैसले और निवेशकों के समय और भरोसे का सम्मान करते हुए पंजाब को वैश्विक उद्योग के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाना। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने बीते कुछ समय में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है जिससे औद्योगिक क्षमता के विस्तार और निवेश के नए रास्ते खुले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed