फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Punjab: BJP will contest all 117 assembly seats, organization general secretary Santosh announced

पंजाब: सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, संगठन महासचिव संतोष ने की घोषणा

Fri, 09 Jul 2021 10:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 09 Jul 2021 10:56 PM IST
सार

भाजपा ने पंजाब चुनाव को लेकर अपनी रणनीति साफ कर दी है। इस बार वह सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। पार्टी राज्य में किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष ने विश्वास जताया कि हम राज्य में सरकार बनाएंगे। 
 

विज्ञापन
Punjab: BJP will contest all 117 assembly seats, organization general secretary Santosh announced
बी एल संतोष (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

पंजाब विधानसभा के आगामी चुनाव में भाजपा सभी 117 सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। पार्टी के संगठन महासचिव बी एल संतोष ने शुक्रवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और राज्य में सरकार का गठन करेगी ।

विज्ञापन


पंजाब में प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के आलोक में भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के साथ बैठक करने यहां पहुंचे संतोष ने यह घोषणा की।  संगठन महासचिव ने पार्टी के राज्य नेताओं एवं अन्य के साथ भी बैठक की और प्रदेश की राजनीति पर चर्चा हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संतोष ने कहा कि पूरा का पूरा विपक्ष कोई चाल चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने का प्रयास कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है ।
विज्ञापन


पीएम मोदी हमेशा किसान समर्थक रहे
संगठन महासचिव ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ विपक्ष का गलत प्रचार जल्दी ही खत्म हो जाएगा, क्योंकि किसानों को यह महसूस हो गया है कि इन कानूनों से समृद्धि आएगी।  मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश के किसान तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली सीमा पर धरना दे रहे हैं और इन्हें वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। संतोष ने कहा कि मोदी हमेशा से किसानों के समर्थक रहे हैं और कृषि क्षेत्र का हित उनकी तथा उनकी सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई कदम उठाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में भाजपा की लहर, पंजाब में जीतेगी पार्टी
संतोष ने कहा कि देश में भाजपा की लहर है और पंजाब की जनता राज्य में भी भाजपा की सरकार बनाने की इच्छुक है। संतोष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सभी 117 सीटों पर विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी और लोगों के सहयोग से 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव जीतेगी। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, पंजाब के भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा एवं अन्य नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed