{"_id":"602dc0b1ec91fd3fc955a6d2","slug":"punganuru-cow-video-going-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा गाय की बछिया का वीडियो, लोग कर रहे जमकर तारीफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा गाय की बछिया का वीडियो, लोग कर रहे जमकर तारीफ
Thu, 18 Feb 2021 06:55 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 18 Feb 2021 06:55 AM IST
विज्ञापन
पुंगनूर गाय की बछिया
- फोटो : YouTube grab
सोशल मीडिया पर प्यारी सी गाय की बछिया का फोटो वायरल हो रहा है। यह गाय की बछिया पुंगनूर नस्ल की है। इस गाय से जुड़ा एक वीडियो आंध्र प्रदेश सरकार के सलाहकार और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता एस राजीव कृष्णा ने ट्विटर पर 14 फरवरी को इस वीडियो को शेयर किया था।
विज्ञापन
Baby Punganuru cow at home. Punganuru cows are an endangered species. Very pretty to look at. They grow to a height of 3-4 ft & weigh 150-200 kgs. They give 4-5 Lts of high fat milk per day. @ParveenKaswan @IfsJagan @SudhaRamenIFS @Dept_of_AHD #SundayVideo pic.twitter.com/DKGkWLKqvZ
— S. Rajiv Krishna (@RajivKrishnaS) February 14, 2021विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें उन्होंने लिखा कि छोटी गाय की बछिया मेरे घर आई है। पुंगनुरु गाय की प्रजाति विलुप्त होने की कगार पर खड़ी है। दिखने में काफी खूबसूरत है। लोग पुंगनूर बछिया को देखकर खुद को इसकी तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं।
इसकी लंबाई तीन से चार फीट और वजन 150 से 200 किलो होता है। पुंगनुरु गाय एक दिन में चार से पांच लीटर हाई मिल्क देती है।
पुंगनुरु गाय की विशेषताएं
इस गाय आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के पुंगनूर गांव में पैदा हुई थी इसलिए इसे पुंगनुरु गाय बोला जाता है। यह गाय ड्वार्फ काउ के नाम से भी प्रसिद्ध है। यह गाय बेहद दुर्लभ और विशेष नस्ल की है। इसमें भैंस के दूध के बराबर ही फैट पाया जाता है। इसकी गाय की कीमत 3.5 लाख तक होती है। आमतौर पर गाय के दूध में तीन फीसदी तक ही फैट होता लेकिन इस गाय के दूध में आठ फीसदी तक फैट पाया जाता है।
आंध्र सरकार चला रही मिशन पुंगनूर
सरकारी डाटा के मुताबिक गाय की पुंगनूर नस्ल विलुप्त होने की कगार पर है। भारत में मुश्किल से अब एक हजार पुंगनूर नस्ल की गायें ही बची हैं। इसलिए सरकार मिशन पुंगनू चला रही है ताकि पुंगनूर गायों को बचाया जा सके। यह गाय दिनभर में केवल पांच किलो चारा खाकर पांच लीटर तक दूध दे सकती है।