फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pune university will give gold medal to only vegetarian students

पुणे यूनिवर्सिटी का सर्कुलर- सिर्फ शाकाहारी छात्रों को ही दिया जाएगा गोल्ड मेडल

Sat, 11 Nov 2017 11:58 AM IST
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार Updated Sat, 11 Nov 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
pune university will give gold medal to only vegetarian students
पुणे यूनिवर्सिटी - फोटो : File Photo
महाराष्ट्र के सावित्रीबाई फुले विश्‍वविद्यालय (एसपीपीयू) द्वारा जारी  किए गए एक सर्कुलर के बाद विवाद शुरू हो गया है। विश्‍वविद्यालय ने अपने सर्कुलर में कहा है कि विश्‍वविद्यालय अब सिर्फ  उन छात्रों को गोल्ड मैडल देगा जो शाकाहारी होंगे और किसी प्रकार का नशा नहीं करते होंगे। 
विज्ञापन


इस सर्कुलर को लेकर कई राजनीतिक पार्टियों और छात्र संगठनों ने विरोध भी किया है। एनसीपी की नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने ट्वीट किया, 'पुणे यूनिवर्सिटी का फैसला निराशाजनक और चौंकाने वाला है। अपने राज्‍य की शिक्षा पर गर्व है, हमारी यूनिवर्सिटीज को क्‍या हो गया है, कृपया खाने की जगह शिक्षा पर ध्यान दें।'
विज्ञापन

 




वहीं कांग्रेस ने इस सर्कुलर को बेवकूफाना बताया है। कांग्रेस नेता विश्वजीत कदम ने कहा कि यह एक एजुकेशन डिग्री है न कि छात्रों के खाने-पीने की आदतों के आधार पर दिया जाने वाला कोई पुरस्कार है। 


सर्कुलर में खाने के अलावा यह भी लिखा गया है कि मेडल के लिए अप्लाई करने वाले छात्र को भारतीय सभ्यता-संस्कृति में भी रुचि होनी चाहिए। साथ ही उसका योग, प्राणायाम और ध्यान में रूची होना भी अनिवार्य है। 

ये भी पढ़ेंः JNU में बिरयानी पकाना विद्यार्थियों को पड़ा महंगा, चार पर लगा 6 से 10 हजार रुपये का जुर्माना

ट्रस्ट द्वारा दिया जाता है गोल्ड मेडल
यह गोल्ड मेडल योगमूर्ति राष्ट्रीय कीर्तनकर रामचंद्र गोपाल शेलर और त्यागमूर्ति श्रीमती सरस्वती रामचंद्र शेलर के नाम पर एक ट्रस्ट 2006 से छात्रों को दे रहा है। इसमें विज्ञान और गैर-विज्ञान दोनों स्ट्रीम के पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को वैकल्पिक तौर पर देता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed