{"_id":"61289fec22347b1ae47b79c6","slug":"pune-such-arrogance-of-buffalo-that-the-owner-is-apologizing-know-what-is-the-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे : भैंस की ऐसी गुस्ताखी कि मालिक मांग रहा माफी, जानें क्या है मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुणे : भैंस की ऐसी गुस्ताखी कि मालिक मांग रहा माफी, जानें क्या है मामला
Fri, 27 Aug 2021 01:48 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:48 PM IST
सार
पुणे की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें भैंस को हमला करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने इसी फुटेज के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुणे में एक भैंस ने ऐसी गुस्ताखी की कि पुलिस केस हो गया। इतना ही नहीं पुलिस ने भैंस की इस गलती की सजा उसके मालिक समेत दो अन्य लोगों को गिरफ्तार करके दी है। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो गया है।
विज्ञापन
दरअसल, खड्डा बाजार के पास भैंस ने स्कूटी सवार पति-पत्नी पर हमला बोल दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पति की उंगलियों में फैक्चर सामने आया है, जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने भैंस मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से हुई भैंस मालिक की पहचान
इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आठ अगस्त की शाम जुबैर असलम शेख अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से कहीं जा रहे थे। तभी खड्डा बाजार की ओर अब्दुल रज्जाक अपनी भैंस लेकर आ गए। मोहम्मद स्ट्रीट के पास अचानक से भैंस ने उन पर हमला कर दिया, जिससे पति व पत्नी घायल हो गए। जुबैर असलम की शिकायत पर पुलिस ने अब्दुल रज्जाक, सदाकत कुरैशी व नदाफत कुरैशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों की गिरफ्तारी भी कर ली है।
विज्ञापन
हर दिन जानवर बनते हैं घटना का कारण
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोग अपने जानवरों को सड़क पर ले आते हैं। संकरी सड़क होने के कारण यहां पर खतरा हमेशा बना रहता है और आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है। जुबैर असलम पर भी इसी जगह भैंस ने हमला किया, जिसमें उनकी उंगलियों में फैक्चर हो गया।