फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune road Accident, Five of family killed as container hits their car

Pune Accident: पुणे में कंटेनर और कार के बीच भीषण टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, एक घायल

Wed, 17 Aug 2022 10:50 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 17 Aug 2022 10:50 AM IST
सार

गलत साइड से आ रहे कंटेनर से कार की टक्कर के बाद यह हादसा हुआ। कंटेनर चालक फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Pune road Accident, Five of family killed as container hits their car
पुणे में भीषण सड़क हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे जिले में अहमदनगर-पुणे हाईवे पर रंजनगांव एमआईडीसी के पास बीती रात सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। गलत साइड से आ रहे कंटेनर से कार की टक्कर के बाद यह हादसा हुआ। कंटेनर चालक फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन


गलत साइड से आ रहा था कंटेनर
एक परिवार के छह सदस्य एक कार में पुणे जा रहे थे। जब वे करेगांव के पास पहुंचे, तो गलत साइड से आ रहा एक कंटेनर उनके वाहन से टकरा गया। दुर्घटना में परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई।  रंजनगांव थाने के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


मरने वालों में तीन बच्चे और दो पुरुष
उन्होंने बताया कि मरने वालों में तीन बच्चे हैं, जिनमें एक चार साल की बच्ची भी शामिल है। उन्होंने बताया कि दो अन्य पीड़ित पुरुष थे। उन्होंने बताया कि घायल महिला को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंटेनर के चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed