फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sidhu Moose Wala Murder Case Shooter Santosh Jadhav Arrested by Thane Police News in Hindi

Sidhu Moose Wala: अब पुणे से जुड़े सिद्धू मूसेवाला की हत्या के तार, कुख्यात संतोष जाधव गिरफ्तार

Mon, 13 Jun 2022 03:39 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, पुणे।
पीटीआई, पुणे। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 13 Jun 2022 03:39 PM IST
सार

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) कुलवंत कुमार सारंगल आज सुबह मीडिया को घटनाक्रम की जानकारी दे सकते हैं।

विज्ञापन
Sidhu Moose Wala Murder Case Shooter Santosh Jadhav Arrested by Thane Police News in Hindi
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुणे पुलिस ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शूटर संतोष जाधव को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। बता दें कि जाधव भी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का वांछित संदिग्ध है। पुणे ग्रामीण पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड के एक संदिग्ध जाधव के सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी), कानून और व्यवस्था ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के साथ उनके संबंधों और मूसेवाला की हत्या सहित आगे की जांच की जाएगी। संतोष जाधव और नवनाथ सूर्यवंशी को रविवार आधी रात के करीब पुणे की एक अदालत में पेश किया गया और उन्हें 20 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। दोनों को कल रात गुजरात से गिरफ्तार किया गया था। हमारे पास 20 जून तक की रिमांड है। लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के साथ उनके संबंधों और मूसेवाला की हत्या सहित आगे की जांच की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य जाधव को 2021 में पुणे जिले के मंचर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया है। वह एक साल से फरार चल रहा था।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि उसका और नागनाथ सूर्यवंशी का नाम मूसेवाला हत्याकांड में सामने आया है। पुणे ग्रामीण पुलिस ने अपनी तलाशी तेज करते हुए 2021 हत्याकांड के बाद जाधव को पनाह देने के आरोपी सिद्धेश कांबले उर्फ महाकाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पुणे ग्रामीण पुलिस ने बिश्नोई गिरोह के सदस्य महाकाल को पिछले सप्ताह मंचर थाने में दर्ज मकोका के एक मामले में गिरफ्तार किया था। मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस ने भी उनसे पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने फिल्मों के पटकथा लेखक सलीम खान और उनके अभिनेता-बेटे सलमान खान को धमकी भरे पत्र के संबंध में भी महाकाल से पूछताछ की है। अधिकारी ने कहा कि पुणे ग्रामीण पुलिस ने जाधव का पता लगाने के लिए पिछले हफ्ते गुजरात और राजस्थान में कई टीमें भेजीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed