फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pune minor Assault murder case father demands death penalty no politicians allowed

पुणे में मासूम से दरिंदगी: माता-पिता का कलेजा फटा, बोले- जब तक हत्यारा फांसी पर न लटके, कोई नेता मेरे घर न आए

Sun, 03 May 2026 03:28 PM IST
राकेश कुमार एएनआई/ पीटीआई/ आईएएनएस, पुणे
एएनआई/ पीटीआई/ आईएएनएस, पुणे Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 03 May 2026 03:28 PM IST
सार

पुणे में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या से आक्रोशित पिता ने राजनेताओं के घर में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। उनका कहना है कि जब तक उनकी बेटी के हत्यारे को फांसी नहीं होती, उन्हें किसी की सहानुभूति नहीं चाहिए। मुख्यमंत्री ने भी इसे मानवता पर धब्बा बताते हुए फांसी की सजा दिलाने का आश्वासन दिया है। पीड़िता के माता-पिता ने और क्या-क्या कहा है? खबर में जानिए...
 

विज्ञापन
pune minor Assault murder case father demands death penalty no politicians allowed
लोगों ने रास्ता किया जाम। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। भोर तालुका क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। इस जघन्य अपराध ने पूरे राज्य में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। रविवार को जब पीड़ित बच्ची के अस्थि विसर्जन का समय आया, तो उसके पिता का दर्द और गुस्सा एक साथ फूट पड़ा। 
विज्ञापन


राक्षस को फांसी मिलने के बाद ही किसी से मिलेंगे- पीड़िता के पिता
पीड़ित बच्ची के पिता ने एक वीडियो संदेश जारी कर इंसाफ की मांग की है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, 'अभी हम अस्थि विसर्जन के लिए देहू आए हुए हैं। इस दौरान मुझे परिवार और दोस्तों के फोन आ रहे हैं कि कई राजनेता संवेदना व्यक्त करने या हमसे मिलने हमारे घर आ रहे हैं। मेरी और मेरे परिवार की केवल एक ही इच्छा है कि जब तक मेरी बेटी को न्याय नहीं मिल जाता, जब तक उस दरिंदे को फांसी नहीं दी जाती, तब तक कोई भी राजनेता हमसे मिलने हमारे घर न आए। यह मेरा विनम्र अनुरोध है।' उन्होंने आगे कहा, 'हम राजनेताओं या हमसे मिलने की इच्छा रखने वाले किसी भी व्यक्ति से तभी मिलेंगे, जब उस राक्षस को फांसी दे दी जाएगी।'
विज्ञापन


सीसीटीवी से खुला दरिंदगी का राज
पिछले दिनों बच्ची अचानक लापता हो गई थी। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद उसकी लहूलुहान और क्षत-विक्षत लाश मिली। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक 65 वर्षीय बुजुर्ग उस मासूम को अपने साथ ले जाता दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Maharashtra: एक कंपनी में महिला कर्मचारियों ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, मुंबई में चलेगी पहली पॉड टैक्सी

आरोपी के लिए मृत्युदंड की मांग करेगी सरकार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे ग्रामीण पुलिस को निर्देश दिए हैं कि केस को इतना मजबूत बनाया जाए कि उसमें कोई कमी न रहे। उन्होंने घोषणा की है कि यह मुकदमा फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा और सरकार आरोपी के लिए मृत्युदंड की मांग करेगी। सुरक्षा के लिहाज से भोर क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

मुख्यमंत्री ने फडणवीस आगे कहा कि इस जघन्य अपराध के लिए सरकार अदालत से अपराधी को सीधे फांसी की सजा देने की मांग करेगी। उन्होंने विपक्ष की आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि ऐसी वारदातों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। फडणवीस के अनुसार, हालांकि लोग गुस्से में अपराधी को सरेआम सजा देने की मांग करते हैं, लेकिन लोकतंत्र में कानून के जरिए ही उसे फांसी के फंदे तक पहुंचाया जाएगा।


भाजपा सांसद ने की पीड़िता की मां से मुलाकात
इस बीच भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने पीड़ित बच्ची की मां से मुलाकात के बाद कहा कि परिवार इस समय सदमे और भारी गुस्से में है। उन्होंने बताया कि चार साल की मासूम के साथ हुई इस दरिंदगी ने मां को पूरी तरह तोड़ दिया है और उनकी अब केवल एक ही मांग है कि 65 वर्षीय आरोपी भीमराव कांबले को जल्द से जल्द मौत की सजा दी जाए।

सांसद ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार की इस उम्मीद को पूरा करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले की पैरवी के लिए एक काबिल सरकारी वकील नियुक्त किया जा रहा है जिससे कानूनी प्रक्रिया को तेज कर आरोपी को फांसी के फंदे तक पहुंचाया जा सके।

अन्य वीडियो- 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed