फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune ISIS module: Four properties attached by NIA for being proceeds of terrorism

पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल: एनआईए ने मामले में जब्त की चार संपत्तियां, अब तक 11 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर

Sat, 16 Mar 2024 10:35 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 16 Mar 2024 10:35 PM IST
सार

पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में महाराष्ट्र के कोंढवा इलाके में चार संपत्तियों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जब्त कर लिया। अधिकारी ने कहा कि मामले में संपत्तियों की कुर्की से यह संदेश जाता है कि एनआईए न केवल आतंकवाद पर शिकंजा कसती है, बल्कि आतंकवाद के तंत्र को भी नष्ट कर देती है।

विज्ञापन
Pune ISIS module: Four properties attached by NIA for being proceeds of terrorism
एनआईए - फोटो : ANI

विस्तार

पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में महाराष्ट्र के कोंढवा इलाके में चार संपत्तियों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जब्त कर लिया। एक अधिकारी ने मामले की जानकारी दी। एनआईए ने मामले में अब तक 11 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है, जिसमें कोंढवा से विस्फोटक, बम बनाने के लिए रसायन, हथियार और आईएसआईएस से जुड़े बरामद किए गए थे। 
विज्ञापन


आतंकवाद पर शिकंजा कसना हमारी प्राथमिकता- एनआईए
अधिकारी ने कहा कि मामले में संपत्तियों की कुर्की से यह संदेश जाता है कि एनआईए न केवल आतंकवाद पर शिकंजा कसती है, बल्कि आतंकवाद के तंत्र को भी नष्ट कर देती है। पिछले साल 18 जुलाई को पुणे पुलिस ने मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद याकूब साकी, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद यूनुस खान को कोथरुड इलाके से गिरफ्तार किया, जब वे वाहन चोरी की कोशिश कर रहे थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जांचकर्ताओं के मुताबिकों, मोहम्मद यूनुस खान और मोहम्मद याकूब साकी पर पुणे के आसपास के जंगलों में बमों का परीक्षण करने का आरोप है, जबकि एक आरोपी जुल्फिकार अली बड़ौदावाला ने बम बनाने की ट्रेनिंग दी थी। महाराष्ट्र एटीएस ने बुधवार को कहा कि खान और साकी पिछले 16 महीनों से पुणे के कोंढवा इलाके में छिपे हुए थे और उन्होंने सतारा में एक साड़ी की दुकान के मालिक को लूट लिया था और पैसे का इस्तेमाल बम बनाने के लिए सामग्री खरीदने में किया था। गौरतलब है कि पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल मामला बाद में अगस्त 2023 में एनआईए को स्थानांतरित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed