फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune Girl Arishka Laddha Becomes Youngest Indian To Climb Mount Everest Base Camp

Mount Everest: एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचीं पुणे की छह वर्षीय अरिष्का, सबसे कम उम्र की भारतीय बनीं

Wed, 03 May 2023 05:59 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 03 May 2023 05:59 AM IST
सार

छह वर्षीय अरिष्का ने मां के साथ 15 दिन में अभियान पूरा किया। अरिष्का ने कहा, वहां बहुत ठंड थी, मैं खुश हूं। मैं भविष्य में एवरेस्ट फतह करना चाहती हूं। आमतौर पर 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे ही बेस कैंप तक चढ़ाई करते हैं।

विज्ञापन
Pune Girl Arishka Laddha Becomes Youngest Indian To Climb Mount Everest Base Camp
Arishka Laddha - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली अरिष्का लड्ढा माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक चढ़ाई करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बन गई है। एवरेस्ट बेस कैंप की 17,500 फुट से अधिक ऊंचाई पर स्थित है। छह वर्षीय अरिष्का ने मां के साथ 15 दिन में अभियान पूरा किया। अरिष्का ने कहा, वहां बहुत ठंड थी, मैं खुश हूं। मैं भविष्य में एवरेस्ट फतह करना चाहती हूं। आमतौर पर 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे ही बेस कैंप तक चढ़ाई करते हैं।  

विज्ञापन


पुणे के आसापास के किलों पर चढ़कर की तैयारी
अरिष्का की मां डिंपल ने कहा, वह बचपन से ही एथलेटिक्स में शामिल रही है। अरिष्का  साइकिल के साथ ट्रेकिंग और दौड़ने का भी अभ्यास कर रही है। उसे बताया गया था कि यह जोखिम भरा अभियान है और इसके बावजूद उसने आगे बढ़ने का फैसला किया। अभ्यास के लिए वह पुणे के आसपास के किलों पर चढ़ी। वहीं, अरिष्का के पिता कौस्तुभ ने कहा, उसने भारत को गौरवान्वित किया है। हम खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed