{"_id":"5f70e0f1887c8d2b7378be79","slug":"pune-case-filed-against-two-doctor-for-molesting-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे: महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ के आरोप में दो डॉक्टरों पर केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुणे: महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ के आरोप में दो डॉक्टरों पर केस दर्ज
Mon, 28 Sep 2020 12:28 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
महाराष्ट्र के पुणे में एक कोविड-19 महामारी के दौरान काम करने वाली महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला के साथ काम करने वाले दो डॉक्टरों पर छेड़छाड़ का आरोप है और उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
शिवाजीनगर पुलिस थाने में महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। थाने के एक अधिकारी ने कहा कि जो शिकायत महिला ने दर्ज कराई है, उसमें महिला ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से दो डॉक्टर उसे अनुचित तरीके से छुआ करते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि महिला की शिकायत के बाद हमने डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हमारी जांच जारी है। पुणे नगर निगम (पीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपी डॉक्टरों को एक एजेंसी ने काम पर रखा था, जो उक्त सुविधा का प्रबंधन कर रही थी।
विज्ञापन