फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune bar probe three including Nigerian national who supplied drug to accused seen in viral video arrested

पुणे बार मामला: नाइजीरियाई नागरिक समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने की ड्रग्स ले जाने वाले दो शख्स की पहचान

Fri, 28 Jun 2024 06:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 28 Jun 2024 06:04 PM IST
सार

पुलिस ने अबतक 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, आबकारी विभाग ने शराब स्टॉक और अन्य उल्लंघनों के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग द्वारा लाइसेंस रद्द करने के बाद बार को सील कर दिया गया।

विज्ञापन
Pune bar probe three including Nigerian national who supplied drug to accused seen in viral video arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में पुणे बार मामले में एक नाइजीरियाई नागरिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, हाल ही में पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज कॉलेज रोड पर स्थित एक बार में कुछ लोगों को नशीली दवाओं जैसे पदार्थ के साथ देखा गया था। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ही पुणे पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस वीडियो में पुलिस ने दो लोगों की पहचान की, जिन्हें पुणे के लिक्विड लीजर लाउंज (एल 3) बार में ड्रग्स ले जाते हुए देखा गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने की ड्रग्स का इस्तेमाल करने वालों की पहचान
दोनों आरोपियों की पहचान नितिन थोम्ब्रे और करण मिश्रा के तौर पर की गई है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों में से एक ड्रग्स (मेफेड्रोन) सप्लाई करता था, जिसका इस्तेमाल आरोपी नितिन थोम्ब्रे और करण मिश्रा एल3 बार में करता था। पुलिस उपायुक्त संदीप सिंह गिल ने कहा, नाइजीरियाई नागरिक समेत जिन दो अन्य लोगों को पकड़ा गया, उन्होंने तीसरे आरोपी को ड्रग्स सप्लाई किया था। हमने 75,000 रुपये की कोकीन और 7 ग्राम वजन वाला मेफेड्रोन पाउडर बरामद किया। तीनों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। 
विज्ञापन


अबतक 13 गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने अबतक 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, आबकारी विभाग ने शराब स्टॉक और अन्य उल्लंघनों के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग द्वारा लाइसेंस रद्द करने के बाद बार को सील कर दिया गया, जबकि नागरिक अधिकारियों ने बार के अनधिकृत हिस्सों को तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो के वायरल होने के बाद एल3 बार प्रकाश में आया। पुलिस के अनुसार, बार 23 जून की सुबह पांच बजे तक खुला था। यहां तय समय से ज्यादा देर तक शराब बेचा गया। पुणे में रात के डेढ़ बजे तक बार और पब को खुला रखने की अनुमति है। वीडियो के जारी होने के बाद ही एक इंस्पेक्टर, सहायक इंस्पेक्टर और दो बीट मार्शल को इस मामले में निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed