फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pulwama terror attack: We will win war against terrorism, says Rajnath Singh

राजनाथ बोले- पाकिस्तान से पैसा लेने वालों की सुरक्षा पर फिर से विचार किया जाएगा

Fri, 15 Feb 2019 06:05 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, दिल्ली
न्यूज डेस्क, दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 15 Feb 2019 06:05 PM IST
सार

  • पुलवामा में जवानों का काफिला गुजरते समय हुआ था हमला
  • जवानों पर हमले के बाद श्रीनगर पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह
  • शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद लिया घायल जवानों का हाल
  • आतंकी हमले से सबक लेते हुए एहतियातन लिया गया फैसला
  • गृहमंत्री का संकेत:नहीं बख्शे जाएंगे आतंक को पनाह देने वाले

विज्ञापन
Pulwama terror attack: We will win war against terrorism, says Rajnath Singh
राजनाथ सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

पुलवामा हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बलों के दस्ते के मूवमेंट के दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए आदेश जारी किए हैं। श्रीनगर में सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अब से जब भी बड़ा काफिला चलेगा तो सामान्य यातायात को पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के अंदर मौजूद आतंकियों के मददगारों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


हुर्रियत कॉन्फ्रेंस और जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं का नाम लिए बगैर राजनाथ ने कहा कि पाकिस्तान और आईएसआई से आर्थिक मदद लेने वालों की सरकारी सुरक्षा पर भी नए सिरे से विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि कुछ ऐसे असामाजिक तत्व हैं, जो सीमा पार से आतंकी संगठनों, आतंकी ताकतों और आईएसआई के साथ हाथ मिला रहे हैं। वे आतंकी साजिशों में शामिल भी हैं। वे जम्मू—कश्मीर के लोगों और खासकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि सुरक्षाबलों के आवागमन के दौरान यातायात रोकने से आमजनों को थोड़ी दिक्कत जरूर होगी, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम जरूरी था। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की जनता हमारे साथ खड़ी है और भारत सरकार शहीदों के परिजनों के साथ है। गौरतलब है कि हाल ही में भारत की नाराजगी के बावजूद पाकिस्तान के गृहमंत्री ने हुर्रियत नेताओं से दो बार बात की थी।

पुलवामा में सीआरपीएफ के दस्ते पर हुए आतंकी हमले के बाद राजनाथ सिंह शुक्रवार को श्रीनगर में थे। उन्होंने वहां सीआरपीएफ सहित भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारियों के साथ हालात पर चर्चा की और आगे की रणनीति पर विचार किया।

एक नजर में जानें, क्या-क्या कहा गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने

  • कुछ देर के लिए आम लोगों की आवाजाही बंद रहेगी, जिस दौरान सुरक्षा बलों का काफिला गुजरेगा। आम नागरिकों को इससे थोड़ी असुविधा होगी, जिसके लिए उन्हें खेद रहेगा। 
     
  • सुरक्षाबलों के आवागमन के दौरान यातायात रोकने से आमजनों को थोड़ी दिक्कत जरूर होगी, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम जरूरी था।
     
  • कुछ ऐसे असामाजिक तत्व हैं, जो सीमा पार से आतंकी संगठनों, आतंकी ताकतों और आईएसआई के साथ हाथ मिला रहे हैं। वे आतंकी साजिशों में शामिल भी हैं।
     
  • यहां कुछ ऐसे लोग हैं, जो जम्मू-कश्मीर के लोगों और खासकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। 
     
  • पाकिस्तान और आईएसआई से आर्थिक मदद लेने वालों की सरकारी सुरक्षा पर भी नए सिरे से विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed